KBP Times

बांग्लादेश में जेट ईंधन की कीमतों में 80% बढ़ोतरी, हवाई यात्रा महंगी होने का खतरा

Bangladesh jet fuel price

Bangladesh Hike Jet Fuel- दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं और एलपीजी की कमी के कारण कई उद्योग प्रभावित हो रहे हैं. वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात और गंभीर हो गए हैं.

बांग्लादेश में जेट ईंधन की कीमतों में उछाल

मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ते ऊर्जा संकट के चलते बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (BERC) ने मंगलवार को जेट ईंधन की कीमतों में करीब 80% की वृद्धि की है. यह महीने के भीतर दूसरी बार हुआ है.अब घरेलू उड़ानों के लिए जेट ईंधन की कीमत 112.41 टका से बढ़कर 202.29 टका हो गई है जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह  0.7384 डॉलर से बढ़कर 1.3216 डॉलर प्रति लीटर हो गई है.

ईरान से जुड़े संघर्ष के बाद बांग्लादेश में जेट ईंधन की कीमतें अब तक 100% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ेगा खासकर उन प्रवासियों पर जो मिडिल ईस्ट में काम करते हैं और हवाई यात्रा पर निर्भर हैं.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 73,300 पर आया, निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी सुरक्षित

दूसरी तरफ श्रीलंका में ईरान के राजदूत अलीरेज़ा दिलखुश ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मित्र देशों के लिए खुला है. जरूरत पड़ने पर ईरान तेल और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए तैयार है. यह मार्ग विश्व ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 20% संभालता है. अगर इसमें किसी तरह की रुकावट आती है तो वैश्विक ऊर्जा संकट और गंभीर हो सकता है. ईरान से जुड़े इस संघर्ष को अब लगभग चार हफ्ते हो चुके हैं. अगर तनाव बढ़ता है तो दुनिया भर में ऊर्जा और आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है.

यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2