KBP Times

पश्चिम एशिया पर भारत के रुख को शशि थरूर ने बताया ‘जिम्मेदार कूटनीति’ कांग्रेस नेताओं ने घेरा, कहा- चमचागिरी न करें…

Shashi Tharoor

Middle East war: कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा पश्चिम एशिया पर भारत के रुख को ‘जिम्मेदार कूटनीति’ बताए जाने पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि थरूर साहब प्रधानमंत्री की इतनी चमचागिरी न करें. वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि देखिए, ये उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है. इस पूरे दौर में हम लोगों ने जो देखा, अमेरिका, इजराइल, ईरान के बीच में जो खाड़ी का युद्ध चल रहा है, उसमें हमारी क्या भूमिका है, ये अभी तक पता नहीं चला, स्पष्ट नहीं हुआ.

“भारत क्या इस पर भी चुप रहेगा”
एनसीपी (एसपी) सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह कौन सी नीति है, आज तक हमको तो समझ में नहीं आई है. शायद शशि थरूर जी को पता होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये कौन सी नीति है, जहां मासूम बच्चियां मार दी जाती हैं, जहां एक राष्ट्र का हेड मार दिया जाता है, हमारे अंदर संवेदनशीलता नहीं जागती है, हम कुछ भी नहीं बोलते हैं. ये हमारी संस्कृति नहीं है. भारत क्या इस पर भी चुप रहेगा, कि बच्चे मार दिए गए, कोई देश का हेड मार दिया गया. ये कौन सी नीति है, कौन सी कूटनीति है, ये मेरे समझ में नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में बढ़ी सियासी हलचल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का दावा- भवानीपुर सीट से मैं जीतूंगा, ममता बनर्जी हारेगी…

बीजेपी नेताओं ने क्या कहा?
राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शशि थरूर सही बात कहने के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से विदेश में प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के प्रतिनिधित्व के रुप में गए और तब भी बेबाकी से अपनी बात रखी हैं. अभी भी उन्होंने जो कहा है, वह सही है कांग्रेस को इसे स्वीकार करना चाहिए और सबक लेना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2