KBP Times

बंगाल में बढ़ी सियासी हलचल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का दावा- भवानीपुर सीट से मैं जीतूंगा, ममता बनर्जी हारेगी…

Suvendu Adhikari

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. 4 मई को वोटों की गिनती होनी है. जिससे पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां उनका भाजपा समर्थकों ने स्वागत किया. यह उनका निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहला दौरा है. भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है. ममता बनर्जी फिर एक बार हारने वाली हैं. इस(भवानीपुर) सीट से मैं जीतूंगा, यहां कमल खिलेगा. TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी है. वो(ममता बनर्जी) तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं. यह सरकार बंगाल को बर्बाद करने वाली है और इस बार जनता उनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी. यह सीट भाजपा जीतेगी. 25000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मैं जीतूंगा. ममता बनर्जी 25,000 से 30,000 वोटों से हार जाएंगी.

“ममता बनर्जी लोकतंत्र के खिलाफ हैं”
वहीं भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईडी छापों के दौरान दखल देने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सही बात बोली है. ममता बनर्जी केवल ED के खिलाफ नहीं हैं, जितने भी संवैधानिक प्रतिष्ठान हैं, वो उनके खिलाफ हैं. ममता बनर्जी लोकतंत्र के खिलाफ हैं. वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि टीएमसी में कोई वैचारिक बात नहीं है. उनकी एक ही मानसिकता है लूटपाट करना, अपनी संपत्ति बनाना. जिसे मौका मिल रहा है वह पक्ष में है और जो खिलाफ हैं वह लड़ाई लड़ रहे हैं. इस बार बदलाव होने वाला है. पीएम मोदी की रैली में बहुत लोग आए. ममता के धरने में कोई नहीं गया.

यह भी पढ़ें: कंगना के ‘टपोरी’ वाले बयान पर भड़कीं कांग्रेस, उदय भानु चिब बोले-मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है…

“ममता बनर्जी ने गंभीर अपराध किया है”
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईडी छापों के दौरान दखल देने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बहुत गंभीर है. TMC के वकील चाह रहे थे कि इस केस को रफा दफा कर दिया जाए. एक केंद्रीय सरकारी एजेंसी को एक राज्य की मुख्यमंत्री रोक रही है, इस तरह की घटना होने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी यह साबित करती है कि ममता बनर्जी ने गंभीर अपराध किया है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2