KBP Times

खानपान में बदलाव से भी युवाओं में ब्लड प्रेशर की समस्या

BP in Youth

Health tips and lifestyle: ब्लड प्रेशर की समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही नहीं होती बल्कि आज के दौर में युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। कई जगह तो बच्चों में भी बीपी की समस्या पाई गई है। इसका मतलब यह है कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों को होने वाली बीमारी नहीं रही। देश-दुनिया में 20 से 30 साल के युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कॉमन होती जा रही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में साल 2016 में पब्लिश स्टडी के मुताबिक पूरी दुनिया में 20 से 29 साल के 10 से 15 प्रतिशत युवा हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं।

 हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

वरिष्ठ चिकित्सक के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर वह कंडीशन है, जब आर्टरीज की वॉल्स पर ब्लड फ्लो का प्रेशर लगातार सामान्य से अधिक रहता है। लंबे समय तक यह दबाव ज्यादा बना रहे तो दिल, दिमाग, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। ब्लड प्रेशर तब बढ़ता है, जब ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं या शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ जाता है।

युवाओं में बीपी की समस्या क्यों ?

जानकारी के अनुसार कम उम्र में हाइपरटेंशन मुख्य रूप से अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ा है। लंबे वर्किंग आवर्स, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन, नींद की कमी, मेंटल स्ट्रेस और सिडेंटरी लाइफस्टाइल ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ाते हैं। क्रॉनिक स्ट्रेस के कारण शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनलिन जैसे हॉर्मोन बढ़ते हैं, जो ब्लड प्रेशर को हाई रख सकते हैं।

लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी

विशेषज्ञ चिकित्स के अनुसार रोजाना कम-से-कम 30 मिनट व्यायाम करें। रोजाना 5 ग्राम से कम नमक खाएं ताकि शरीर में सोडियम का स्तर न बढ़े। संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं। यदि वजन ज्यादा है तो उसे 5-10 प्रतिशत तक कम करने की कोशिश करें। शराब न पिएं और धूम्रपान न करें। तनाव कम करें। स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन करें या गहरी सांस लें। साथ ही घर पर नियमित रूप से बीपी मॉनिटर करें, ताकि बदलावों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर सही कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें : दूध पीने के बाद होती है पेट में समस्या तो अन्य चीजों से करें प्रोटीन की ज़रूरत

कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर में ज्यादा नमक और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड सबसे ज्यादा रिस्की होते हैं। अचार, पापड़, नमकीन, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, डिब्बाबंद सूप और प्रोसेस्ड मीट जैसे फूड्स से बचना चाहिए। ट्रांस फैट और ज्यादा सैचुरेटेड फैट वाले फास्ट फूड, बेकरी आइटम और तले हुए स्नैक्स भी न खाएं। शुगरी ड्रिंक्स, सोडा और शराब से ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है।

यह भी देखें : गैस की लाइन बनी मौ*त की कतार! सिलेंडर के इंतजार में 2 बुजुर्गों की मौ*त | LPG Crisis 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

2

2