KBP Times

“BJP जिसके साथ रही उसे बर्बाद किया…” नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव का बोला हमला

Tejashwi Yadav

Rajya Sabha Election 2026: RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि ‘2025 से 30 फिर से नीतीश. भाजपा और NDA के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार से तंत्र-मंत्र और पूरा सिस्टम लगाकर चुनाव हुआ. उस समय में भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे. हमने कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे. भाजपा जिसके साथ भी रही है उसे बर्बाद करने का काम किया है.

“रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री चाहते हैं”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि भाजपा OBC, दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है. वे(भाजपा) नहीं चाहते हैं कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो OBC या दलित की बात करता हो, वे तो कोई ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहते हैं. ये जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, ये जन भावनाओं के खिलाफ है. लोग भाजपा के चाल-चरित्र को जानते हैं. हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है लेकिन ज्यादातर हम विपक्ष में गए थे. 28 जनवरी 2024 में जब वे(JDU) हमारा साथ छोड़कर गए थे, तब भी हमने कहा था कि भाजपा जो है वो उन्हें समाप्त करेगी. हमारी पूरी सहानुभूति है उनके प्रति, उन्होंने बिहार की जो सेवा की, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद भी देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: “उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा…” नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

“बीजेपी ने सहयोगी दलों को खत्म करने का काम करती है”
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने तो पहले भी कहा है कि ये जनभावना सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है. सबको पता था कि भाजपा ये करेगी और भाजपा जिस-जिस सहयोगी दलों के साथ रही है, सबसे पहले अपने ही सहयोगी दलों को खत्म करने का काम करती है.

बीजेपी ने क्या कहा?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार संसद में राज्यसभा में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है. बिहार के 20 वर्षों तक सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने एतिहासिक काम किया है जंगलराज जो लालू प्रसाद की देन थी, लूट, दादागिरी, रंगदारी, अपहरण इन सबों से निकालकर बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आया. जहां बिजली नहीं होती थी वहां पर हर गांव में बिजली है, सड़के हैं और नरेंद्र मोदी ने पीएम के रूप में बिहार का और विकास किया. आज बिहार एक अच्छे सुशासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है…नीतीश कुमार दिल्ली आकर भारत की राजनीति में और सक्रिय हो यही मेरी शुमकामना.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2