KBP Times

“हिंदू राष्ट्र है, यहां 90 फीसदी हिंदू ही रहते हैं…” महाराष्ट्र् के मंत्री नितेश राणे के बयान पर मौलाना यासूब अब्बास का पलटवार

Nitesh Narayan Rane

Nitesh Narayan Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहते हैं. नागपुर के हिंदू सम्मेलन में नितेश राणे ने कहा यह हिंदू राष्ट्री ही है, यहां 90 प्रतिशत हिंदू ही रहते हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक राष्ट्र हैं, यहां (भारत में) सेक्युलकर नाम का कुछ है ही नहीं. बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान लिखा उसका जो पहला ड्राफ्ट लिखा उसमें सेक्युलर नाम की कोई चीज ही नहीं थी, उल्लेख ही नहीं था, यह तो बाद में कांग्रेस वालों ने खुद को बचाने के लिए सेक्युलर शब्द डाला. वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अगर हिंदुओं की तरफ गलत नजर से देखेगा तो ये सरकार उन्हें छोड़ने वाली नहीं है. उन्होंने पुरानी बातों का जिक्र 15 मिनट पुलिस हटाओ और फिर देखो, ऐसा कहने पर हमारा जवाब तुरंत आना चाहिए था, अरे 15 मिनट तो छोड़ो सिर्फ 5 मिनट पुलिस हटा कर देखो तुम्हे तुम्हारे पाकिस्तान में बैठे अब्बा के पास नहीं भेज दिया तो खुद को हिन्दू नहीं बोलेंगे. नितेश राणे के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने पलटवार किया है.

“यह राष्ट्र न हिंदू का है, न मुसलमान का है”
शिया धर्मगुरु ने कहा कि बहुत अफसोस की बात है जिस तरह से महाराष्ट्र के मंत्री का बयान आया है. वह जिस तरीके से भड़काऊ बयान दे रहे हैं, पूरी तरीके से उनकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है. यह राष्ट्र न हिंदू का है, न मुसलमान का है. यह राष्ट्र सभी का है, यहां सब रहते हैं. यहां के संविधान में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, यहूदी, पारसी, सबको बराबर के अधिकार दिए गए हैं. यहां पर अल्पसंख्यकों के लिए बाकायदा सरकार ने आयोग बनाए हैं, चाहे केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकारें हों. इनके ऊपर पूरी तरीके से कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे मंत्री पर लगाम लगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “इज़राइल में आपने भारतीयों को भेजा क्यों…” कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- प्रधानमंत्री खोमाश क्यों?

“पहले अपने अब्बा के बारे में बताएं”
मौलाना यासूब अब्बास ने आगे कहा कि पहले वो खुद तय करें कि उनकी अब्बा कौन है? पहले अपने अब्बा के बारे में बताएं, फिर दूसरों की अब्बा को पूछें. जितने हिंदुस्तान में मुसलमान रहते हैं, उन्होंने हिंदुस्तान को माना है, यहां की मातृभूमि को माना है, हब्बुल वतन ईमान के जज्बे पर कायम हैं कि वतन की मोहब्बत ईमान का हिस्सा है. इस तरह के लोगों को उनकी अब्बा के पास भेज देना चाहिए.

 

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2