KBP Times

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

Gujiya Recipe- होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है। इस खास मौके पर घरों में कई तरह की मिठाइयां बनती हैं जिनमें गुझिया सबसे खास होती है। बिना गुझिया के होली का मजा अधूरा सा लगता है। इस बार पारंपरिक चीनी वाली गुझिया की जगह आप गुड़ और नारियल से बनी हेल्दी गुझिया ट्राई कर सकते हैं। गुड़ में आयरन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जबकि नारियल फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में यह गुझिया सामान्य गुझिया की तुलना में थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकती है। सीमित मात्रा में डायबिटीज के मरीज भी इसका स्वाद ले सकते हैं (डॉक्टर की सलाह अनुसार) नीचे जानिए इसे बनाने की आसान विधि।

गुझिया बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 1/4 कप देसी घी (मोयन के लिए)
  • जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कप खोया
  •  3/4 कप बारीक कसा या पिसा हुआ गुड़
  • 1 कप सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 2-3 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए देसी घी/रिफाइंड तेल

 गुझिया बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा या आटा लें। इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि मोयन अच्छी तरह मिल जाए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर लगभग 20-30 मिनट के लिए रख दें। अब स्टफिंग तैयार करें। एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें खोया हल्का सा भून लें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए। इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें नारियल, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और इलायची पाउडर मिलाएं। आखिर में गुड़ डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पूरी की तरह पतला बेल लें। बीच में तैयार मिश्रण रखें। किनारों पर हल्का पानी लगाकर गुझिया को मोड़ें और सांचे या हाथ से अच्छे से बंद कर दें। तैयार गुझिया को कपड़े से ढककर रखें ताकि वे सूखें नहीं।कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो 4-5 गुझिया डालें। धीमी आंच पर इन्हें सुनहरा होने तक तलें। एक तरफ से पकने के बाद दूसरी तरफ पलट दें। जब गुझिया अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो निकालकर ठंडा करें। अब आपकी हेल्दी गुड़ और नारियल गुझिया तैयार है। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें और होली पर मेहमानों को सर्व करें।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2