KBP Times

“इज़राइल में आपने भारतीयों को भेजा क्यों…” कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- प्रधानमंत्री खोमाश क्यों?

Rashid Alvi

US-Israel Attack Iran: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो भारतीय इज़राइल और ईरान में हैं उनको निकालने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है. इज़राइल में आपने भारतीयों को भेजा क्यों था? क्या आपको पता नहीं था कि क्या हालात हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार है. सवाल ये है कि देश का प्रधानमंत्री अब तक क्यों खामोश है. ईरान से हमारी पुरानी दोस्ती रही है, ईरान हर मौके पर हमारे साथ खड़ा रहा है. उनके सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई को शहीद कर दिया और हमारा प्रधानमंत्री खोमाश है क्यों खोमाश है.

“वो ईरान की हिमायत में खड़े नहीं हुए”
राशिद अल्वी ने आगे कहा कि क्या मदरलैंड का प्रधानमंत्री फादरलैंड के खिलाफ बोल नहीं सकता है. इज़राइल को वो फादरलैंड मानते हैं इसलिए वो ईरान की हिमायत में खड़े नहीं हुए. मैं ये सवाल पहले भी उठा चुका है जब प्रधानमंत्री इज़राइल में थे, तो आम-आदमियों में ये चर्चा थी कि भारत के प्रधानमंत्री जैसे ही इजराइल छोड़ेंगे, इज़राइल ईरान पर हमला कर देगा. ये मुमकिन नहीं है पीएम मोदी को इजराइल में होते हुए ये मालूम ना हो कि इजराइल ईरान पर हमला करने वाला है. अगर आपको इस बारे में मालूम था और वहां के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई थी और हमें शक है कि आपकी बात हुई थी तो भारत जानना चाहता है आपकी क्या बातचीत हुई थी, नेतन्याहू से ईरान से जंग के बारे में किस तरीके की बातचीत हुई थी. देश को बताइये, इसपर आप अगर खोमाश रहेंगे तो देश को शक होगा.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या पर कांग्रेस का क्या है स्टैंड? पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया स्पष्ट

“इज़राइल एक आतंकी मुल्क है”
कांग्रेस नेता ने कहा कि देखिए, इज़राइल एक आतंकी मुल्क है. दुनिया के बहुत सारे देश कह रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया गया है. आप किसी हेड ऑफ द स्टेट को कैसे मार सकते हैं? इससे ज्यादा आतंकी बात और क्या हो सकती है? अमेरिका और इज़राइल मिलकर इस तरीके का काम पूरी दुनिया के अंदर कर रहे हैं. वेनेजुएला के अंदर हेड ऑफ द स्टेट को गिरफ्तार करके ले गए, इराक तबाह कर दिया, लीबिया तबाह कर दिया, अब मैक्सिको पर आपकी नजर है, क्यूबा पर आपकी नजर है. ईरान को तबाह करना चाहते हैं.

“जितनी निंदा की जाए उतनी कम है”
उन्होंने कहा कि अपनी ताकत की बुनियाद पर मनमानी कर रहे हैं. जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. ईरान के हेड ऑफ द स्टेट ख़ामनेई साहब के फॉलोअर्स पूरी दुनिया के अंदर हैं, न सिर्फ ये कि उनके फॉलोअर्स मुसलमान हैं, हर मजहब का मानने वाला इस बात पर तकलीफ का इज़हार कर रहा है, जिस तरह उनको शहीद किया गया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

refinary attack by iran

ईरान का जवाब, सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर हमला, इजराइल-कतर और बहरीन पर भी अटैक

President Draupadi Murmu

दिल्ली में होली पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति ने लॉन्च किया ‘पिंक कार्ड’ फ्री में कर सकेंगी बस,मेट्रो का सफर

PM Narendra Modi

“हमने हमेशा शांति-स्थिरता बनाए रखने…” कनाडा के PM कार्नी से संयुक्त प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Nitesh Narayan Rane

“हिंदू राष्ट्र है, यहां 90 फीसदी हिंदू ही रहते हैं…” महाराष्ट्र् के मंत्री नितेश राणे के बयान पर मौलाना यासूब अब्बास का पलटवार

hijbullah

ईरान-इजराइल युद्व जारी: कुवैत में अमेरिका का फाइटर जैट क्रेश, युद्व में हिजबुल्लाह भी हुआ शामिल

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

district bar team

डिस्ट्रिक्ट बार ने जीता छठा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Chndra Grahan

चंद्रग्रहण कब और कहां ? राशियों पर कितना असर

Rashid Alvi

“इज़राइल में आपने भारतीयों को भेजा क्यों…” कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- प्रधानमंत्री खोमाश क्यों?