KBP Times

ब्रेकअप के बाद हेयरस्टाइल बदलने का नया ट्रेंड

breakupand haircut

Breakup and Haircut: आजकल युवाओं में ब्रेकअप होने के बाद बाल कटवाने का ट्रेंड चल निकला है। युवा ब्रेकअप के बाद अचानक बाल कटवा लेते हैं. जहां पहले ये ट्रेंड सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलता है लेकिन आज के समय में लोग इस ट्रेंड को अपनी असल जिंदगी में भी अपना रहे हैं. असल में आज के डेटिंग कल्चर में यह एक तरह का इमोशनल रिसेट बनता जा रहा है. रिश्ता खत्म होने के बाद लोग खुद को कमरे में बंद करने के बजाय अपने ऊपर काम करने, कॉन्फिडेंस वापस पाने और नई शुरुआत का रास्ता चुन रहे हैं. इसी बदलाव को हाल में एक स्ट्रीट-साइड मेकओवर पॉप-अप में भी देखा गया, जहां ब्रेकअप की कहानियां और नए हेयरकट साथ-साथ नजर आए.

आज के डेटिंग कल्चर में बदलाव

आज का युवा ब्रेकअप को अंत नहीं बल्कि नए चौप्टर की शुरुआत मान रहा है. कई डेटर्स मानते हैं कि सेल्फ केयर एनर्जी ही असली ग्लो अप है. यानी पहले खुद को संभालो फिर आगे बढ़ो. करीब 60 प्रतिशत लोग अब रिश्तों में साफ इरादों और स्पष्ट बातचीत को अहम मानते हैं. इस माहौल में हेयरकट एक छोटे लेकिन असरदार रिवाज की तरह उभरा है जो यह दिखाता है कि आप पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुके हैं. मनोविज्ञान के अनुसार, ब्रेकअप सिर्फ पार्टनर को खोना नहीं होता है, बल्कि अपनी पहचान का एक हिस्सा भी टूट जाता है. जर्नल पर्सेनिलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी बुलेटिन में छपी रिसर्च बताती है कि जब रिश्ता खत्म होता है तो इंसान को सेल्फ-कॉन्सेप्ट क्लैरिटी में कमी महसूस होती है. यानी जो पहचान पहले साझा थी, वह अचानक धुंधली हो जाती है. ऐसे में बाल कटवाना खुद को दोबारा परिभाषित करने का तरीका बन जाता है.

कंट्रोल वापस पाने का प्रयास है हेयरकट

ब्रेकअप के दौरान अक्सर लोगों को लगता है कि हालात उनके हाथ से निकल गए. वे दूसरे की भावनाओं को तो कंट्रोल नहीं कर सकते, लेकिन अपने लुक पर फैसला जरूर ले सकते हैं. नया हेयरकट इस बात का संकेत देता है कि अब आप अपने फैसले खुद ले रहे हैं. यह बदलाव बाहर से छोटे दिख सकता है, लेकिन अंदर से मजबूत एहसास देता है कि जिंदगी आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें : करीना कपूर के ‘बोले चूड़ियां’ लुक से इंस्पायर हुईं नीसा देवगन, बैकलेस लहंगे में दिखा ग्लैमरस अंदाज

हेयरकट, पहचान भी है

बाल हमारी पहचान का सबसे दिखने वाला हिस्सा माना जाता है. ऐसे में जब कोई बड़ा इमोशनल झटका लगता है, तो कई लोग बाल छोटे करवा लेते हैं या नया हेयर कलर ट्राई करते हैं. दरअसल यह तरीका खुद को और दुनिया को मैसेज देने जैसा है कि अब आप पहले जैसे नहीं रहे.

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

2

2