KBP Times

“यह खेला कैसे हुआ…” केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर बोले कांग्रेस नेता वडिंग, BJP ने बताया ‘मास्टरमाइंड’

Delhi Liquor Policy Case

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. जिसपर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि केंद्र सरकार ने बहुत बड़े इल्ज़ाम लगाए और जिस तरह डेढ़ साल जेल में रखा. जो गंभीर आरोप होते हैं उसी में डेढ़ साल बाद जमानत मिलती है. अगर इतने बड़े आरोप नहीं थे तो डेढ़ साल अंदर क्यों रखा और अगर आरोप सही थे तो क्लीन चीट कैसे मिली? भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री, अरविंद केजरीवाल ही बता सकते हैं कि यह खेला कैसे हुआ.

“घोटाले के मास्टर माइंड थे”
भाजपा सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों(अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे. दिल्ली की जनता अच्छे से जानती है कि एक्साइज घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे. जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनकी भी गवाही होगी. सभी जानते हैं कि ये लोग इस घोटाले के मास्टर माइंड थे.

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि यह अदालत का निर्णय है और अदालत स्वाभाविक तौर से अगर कोई पीड़ित हो और अदालत उसे बरी करता है तो उसपर किसी राजनीतिक टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें: “हमारी अर्थव्यवस्था तेज़ गति से…” विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी, सुधार-फाइनेंस के वेबिनार में बोले PM मोदी

“भ्रष्टाचार के मामले इनके खिलाफ हैं”
भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि अभी तो एक कोर्ट से राहत मिली है. जैसे इन लोगों को अधिकार था और ये पहले हाई कोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट गए वैसे ही CBI को भी अधिकार है. इनके खिलाफ यह कोई एक अकेला भ्रष्टाचार का मामला नहीं था, CAG रिपोर्ट जो आई है उसमें सड़कों में घोटाला है, स्कूल बनाने में घोटाला है, अस्पतालों में घोटाला है उन सबके भी मुकदमे चलेंगे. भ्रष्टाचार के मामले इनके खिलाफ हैं और मुकदमे चलेंगे.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2