KBP Times

“राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली…” BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बोला हमला

Nitin Nabin

Nitin Nabin News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, जो 2004-14 के बीच नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के ज़रिए सुपर पीएम बनकर समानांतर सरकार और कैबिनेट का संचालन करना, निश्चित रुप से कांग्रेस के कॉम्प्रोमाइज़ पीएम मिशन को पूरा कर रही थीं. उसी काल खण्ड में, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन सरकार और जॉर्ज सोरोस के नेटवर्क से फंडिंग कराना किस कॉम्प्रोमाइज़ मिशन के तहत किया गया.

“राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली की तरह काम करते हैं”
नितिन नबीन (Nitin Nabin)  ने आगे कहा कि अब इंदिरा गांधी पर आते हैं, जिन्होंने लगातार अपनी एक बड़ी छवि बनाई. लेकिन हम सब जानते हैं कि अमेरिकी राजदूत मोयनिहान ने माना था कि CIA ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा दिया. शिमला समझौता जिसमें 93 हजार पाकिस्तानी सैनिक को बिना POK पर कब्जा लिए हुए छोड़ देना, आखिर किस समझौता मिशन के तहत किया गया. उन्होंने कहा कि मैं आपके सामने नेहरू-गांधी परिवार की समझौते की कहानी पेश कर रहा हूं कि कैसे इस परिवार ने एक समझौता मिशन चलता रहा, देश के लोगों के हितों से समझौता किया और हमेशा अपने हितों की रक्षा पर कैसे नेहरू-गांधी परिवार ने काम किया है.

उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ कुछ जानकारी साझा कर रहा हूं. एक समय था जब जवाहरलाल नेहरू ने खुद कहा था कि 45 करोड़ जनता मेरे बोझ हैं. उनका विदेशी ताकतों के साथ किस प्रकार का संबंध था, हम सब जानते है और अभी के जो बब्बर शेर बन रहे हैं, आपने राहुल गांधी को भी देखा है, कि कैसे वह विदेशी ताकतों की कठपुतली की तरह काम करते हैं. हम सब जानते हैं कि कैसे नेहरू ने 1954 में तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंप दिए थे.

यह भी पढ़ें: क्या अब बदलेगा दिल्ली का भी नाम? BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र

“पर्सनल बैंक अकाउंट्स को मज़बूत करने का माध्यम बनाया”
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष(Nitin Nabin) ने कहा कि अगर आप राजीव गांधी के कॉम्प्रोमाइज़ मिशन को देखेंगे, तो आप देख सकते हैं कि कैसे अपने रक्षा सेवा डील्स का इस्तेमाल पर्सनल बैंक अकाउंट्स को मज़बूत करने का माध्यम बनाया गया. अब आते हैं जो नेगेटिव पॉलिटिक्स के पोस्टर बॉय हैं राहुल गांधी. उन्होंने 247 से ज़्यादा विदेश यात्राएं कीं, लेकिन इनमें से ज़्यादातर यात्राओं के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं देना, आखिर यह किस कॉम्प्रोमाइज़ मिशन के तहत किया जा रहा था? विदेश जाना, भारत विरोधी इल्हान उमर और जॉर्ज सोरोस जैसे करीबी लोगों से मिलना और उनके इशारे पर भारत में ओछी राजनीति करना यह किस मिशन के तहत हो रहा था?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2