KBP Times

“झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती…” उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मां रजनी बाला का बड़ा बयान

Uday Bhanu Chib Arrest

Uday Bhanu Chib Arrest:दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन केस को लेकर गिरफ्तार किया है. उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर उनकी मां रजनी बाला की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कहा कि हम गांधी के रास्ते पर चलते हैं और ज़रूरत पड़ने पर भगत सिंह भी बन सकते हैं और मुझे उस पर गर्व है. आज हमें भगत सिंह की ज़रूरत है और मैं सभी युवाओं से भगत सिंह बनने और अपने देश के बारे में सोचने की अपील करती हूं. जिन्होंने विरोध किया, उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया. संविधान ने हमें प्रदर्शन करने का हक दिया है. उन्होंने देश के लोगों के लिए, देश के किसानों के लिए, देश के युवाओं के लिए, उन लोगों के लिए जो बेरोज़गार हैं, जिनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है और उन लोगों के लिए विरोध किया जो किसान हैं.

“भाजपा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान विरोध किया था”
रजनी बाला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ एक डील की है, किसी अनजान दबाव में आकर उन्होंने डील की है. इससे किसानों के सामान का आयात सस्ता होगा. हमारे किसानों को नुकसान होगा.किसानों, देश के युवाओं और देश की जनता के लिए प्रदर्शन किया है वो सही है. प्रोटेस्ट आज से नहीं कब से होते रहे हैं जब कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे, तो दुनिया भर से इतने सारे डेलीगेट्स और एथलीट आए थे, भाजपा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान विरोध किया था. तब उनको(बीजेपी) शर्म नहीं आई.

यह भी पढ़ें: AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में IYC चीफ उदय भानु चिब गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मांगी 7 दिन की कस्टडी

“आखिर में सच की हमेशा जीत होती है”
उदय भानु चिब की मां ने आगे कहा कि जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीन के रोबोट को अपना बताकर पेश किया था. समिट के पहले दिन, उन्होंने दावा किया कि यह उनका इनोवेशन है, तब हम दुनिया के सामने शर्मिंदा नहीं हुए. मुझे अपने बेटे पर गर्व है. हमने सही रास्ता चुना है और सही काम करेंगे. आखिर में सच की हमेशा जीत होती है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. बेटा और उसकी टीम हमेशा युवाओं के लिए लड़ती रहेगी. हम उनके साथ हैं, भगवान भी उनके साथ है. भगवान सच्चाई के साथ होता है. झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, झूठ थोड़ी देर के लिए फलता-फूलता है बाद में सच्चाई की ही जीत होती है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मेरे बेटे को कितने समय तक जेल में रखते हैं. जब भगत सिंह शहीद हुए थे, तब भी इन लोगों ने उनका साथ नहीं दिया. जो लोग आज सत्ता में हैं, वे उनके खिलाफ थे. भगत सिंह का फोटो लगाने से ये नहीं होता कि हम उनका सम्मान कर रहे हैं हमें उनके नक्शेकदम पर भी चलना है. सरकार जो चाहे कर लें हम सच्चाई के साथ हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2