KBP Times

PMO की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ भवन का उद्घाटन, ब्रिटिश युग के पीएमओ का अंत

seva teerth

PMO House News: पीएमओ हाउस अब सेवा तीर्थ बन गया है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 13 फरवरी, 2026 को दोपहर पीएमओ के नए नाम सेवा तीर्थ के नामकरण का अनावरण किया।

सेवा तीर्थ भवन परिसर

सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर स्थित थे।
आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार सुविधाओं से युक्त नए भवन परिसर के भीतर प्रशासनिक कार्यों को समेकित करके इन समस्याओं से अब मुक्ति मिल जाएगा।

सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं।  सेवा तीर्थ-1 में PMO है। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में NSCS और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे।

कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका है। आज PMO के साथ NSCS और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का ऑफिस भी यहां शिफ्ट हो जाएगा। PM शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे, जहां मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे।

सेवा तीर्थ भवन की क्यों पड़ी आवश्यकता

दशकों से, कई प्रमुख सरकारी कार्यालय और मंत्रालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में कई स्थानों पर फैले हुए खंडित और पुरानी अवसंरचनाओं से कार्य करते रहे। प्रमुख कार्यालयों के इस फैलाव के कारण परिचालन में अक्षमताएं, समन्वय संबंधी चुनौतियां, रखरखाव की बढ़ती लागत और काम करने के लिए अनुपयुक्त वातावरण जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं।

सेवा तीर्थ भवन परिसर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया। कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं।

यह भी पढ़ें : हिन्दू वोटरों ने दिया भारत समर्थक तारिक का साथ, बीएनपी की जीत में रहा अहम रोल

दोनों भवनों में यह है सुविधाएं

दोनों भवन परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत सुविधाएं मौजूद हैं। 4-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुसार डिज़ाइन किए गए इन परिसरों में नई ऊर्जा प्रणालियां, जल संरक्षण उपाय, अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और उच्च-प्रदर्शन वाली भवन संरचनाएं शामिल हैं। भवन परिसरों में स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना जैसी व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल हैं, जिनसे अधिकारियों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ वातावरण सुनिश्चित होगा।

यह भी देखें : जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर ‘अतिक्रमण’ का अलॉटमेंट! | फुटपाथ पर ठेले, रोड पर जाम 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2