KBP Times

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का गंभीर आरोप, स्पेशल POCSO कोर्ट में केस दर्ज

Avimukteshwaranand News शिविर में यौन शोषण का गंभीर आरोप

Avimukteshwaranand News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं। इस बार उन पर उनके शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण (बाल उत्पीड़न) के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए हैं।आशुतोष ब्रह्मचारी ने 8 फरवरी 2026 को प्रयागराज की स्पेशल POCSO कोर्ट में शिकायत (वाद) दायर की। उन्होंने दावा किया कि गुरुकुल और शिविर की आड़ में बच्चों का यौन शोषण किया जा रहा है। आरोपों के समर्थन में उन्होंने 2 नाबालिग बच्चों को भी कोर्ट में पेश किया।

मुख्य आरोप क्या हैं?

  • शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण और बाल उत्पीड़न।
  • बच्चों को ‘गुरु-सेवा’ के नाम पर कुकर्म के लिए मजबूर किया जाना।
  • अवैध गतिविधियों में संलिप्तता।
  • आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप।
  • कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 20 बच्चों तक का शोषण हुआ है।

कोर्ट में क्या हुआ?

  • 8 फरवरी: आशुतोष ब्रह्मचारी ने POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई।
  • कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी किया।
  • 10 फरवरी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने लिखित जवाब दाखिल किया। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया। POCSO एक्ट की धारा 22 का हवाला देते हुए कहा कि ये झूठे आरोप हैं।
  • कोर्ट ने दोनों पक्षों को 20 फरवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया। सुनवाई के बाद जज FIR दर्ज करने, जांच के आदेश देने या वाद को रद्द करने का फैसला कर सकते हैं।
  • प्रयागराज पुलिस को कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच शुरू करने का निर्देश मिला है।

अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे साजिश और विरोधियों का घटिया कार्टेल बताया। कहा कि जब कुछ नहीं बचा तो नीच आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने रामभद्राचार्य और उनके शिष्यों पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कोर्ट में सब साबित हो जाएगा।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2