KBP Times

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, देश की राजनीति में नया बवंडर

rahul and kiran

Politics : देश में केन्द्र सरकार और विपक्ष के बीच एक नई राजनीतिक जंग छिड गई है। बुधवार को संसद में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर तीखा भाषण देकर राहुल गांधी ने नया सियासी तूफान खडा कर दिया हैं। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि ’सदन को गुमराह करने और निराधार बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दाखिल करने जा रहे हैं. लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही और प्रक्रिया के स्पष्ट नियम हैं. जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है और आरोप को प्रमाणित भी करना होता है. मैंने राहुल गांधी को सदन में बुलाकर उनके उठाए गए बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया है. राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है. किस आधार पर? उन्होंने बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.’

किरेन रिजिजू ने राहुल से आरोपों के सबूत मांगे

बुधवार 11 फरवरी 2026 को सदन में राहुल गांधी ने कहा कि यह समझौता सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के भविष्य का आत्मसमर्पण है. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बीजेपी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए ऐसा किया. इस पर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के भाषण में ही दखल दिया. उन्होंने राहुल को रोकते हुए कहा, ’आप कोई सामान्य सांसद नहीं हैं. आप नेता प्रतिपक्ष हैं. जब आप किसी मुद्दे पर बोलते हैं तो उसके गंभीर परिणाम होते हैं. मैं नेता प्रतिपक्ष से आग्रह करूंगा कि वह अपने बयान में लगाए आरोपों के पुख्ता सबूत दें.’

यह भी पढ़ें : संसद में राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर हावी, आर्मी चीफ की किताब और अब ट्रेड डील पर घेरा

साबित करें आरोप

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे एक ही बात बार-बार दोहरा रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि राहुल अपने सभी आरोपों को तुरंत साबित करें. रिजिजू ने कहा, ’आप प्रधानमंत्री का नाम ले रहे हैं और जो शब्द इस्तेमाल किए, जो आरोप लगाए, मैं कुर्सी के माध्यम से मांग करता हूं कि आप सभी आरोपों की प्रमाणिकता साबित करें.’ उन्होंने राहुल के आरोपों को ’बेसलेस’ और ’वाइल्ड’ बताया. स्पीकर ने हस्तक्षेप किया और कहा कि राहुल को तुरंत साबित करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह रिजिजू की मांग थी. राहुल ने जवाब दिया कि वे अभी साबित करेंगे.

यह भी देखें : कैब ड्राइवर का अपहरण करने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2