KBP Times

“गरीबों के घर तो उजाड़ दिए…” यूपी सरकार का बजट पेश होने से पहले बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव

Ram Gopal Yadav

UP Budget 2026: देश में आम बजट 2026 पेश होने के बाद आज 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में बजट पेश होगा. प्रदेश की योगी सरकार आज अपना बजट पेश करने वाली है. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी विधानसभा में बजट पेश करेंगे. उससे पहले समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जब इस बजट(केंद्रीय बजट) पर जिसपर सबकी निगाहें थी वह झुक गई तो वहां कौनसा अच्छा बजट आएगा? गरीबों के घर तो उजाड़ दिए, अब वे बजट किसके लिए लाएंगे?

“आज का बजट ऐतिहासिक होगा”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के बजट पर कहा कि जनता की उम्मीदों पर गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक होगा, महत्वपूर्ण होगा. उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा. विपक्ष सत्ता वियोग में विचलित है. 2027 तो बहुत निकट है लेकिन 2047 तक भी न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और न देश में कांग्रेस आएगी.

“जनआंकाक्षों के अनुरूप बजट होगा”
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश बजट पर कहा कि सर्व समाज के लिए जनआंकाक्षों के अनुरूप बजट होगा, पिछली बार से बड़ा बजट होगा. योगी सरकार ने हमेशा इस बात की कोशिश है कि सर्वसमाज और सबका साथ सबका विकास हो और इसी आधार पर बजट बना है और यह प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा.

यह भी पढ़ें: “बजट का हलवा यहां ज़्यादा बंटा कि वहां..” अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

“बजट ऐतिहासिक होगा”
वहीं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आने वाला बजट ऐतिहासिक होगा, गरीब के लिए, गांव के लिए होगा। आदिवासी, गरीब, पढ़े-लिखे लोगों, सभी के लिए होगा. उनके अलावा बजट पर भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि बजट महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित होगा. उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 वर्षों में जो विकास की यात्रा बढ़ाई है उसे प्रदर्शित करने वाला बजट होगा और जो जनता की अपेक्षाएं हैं वह निश्चित रूप से इस बजट में पूरी होंगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2