KBP Times

दौसा में ट्रेलर से टकराई कार, उड़े परखच्चे, जवान बेटों के 6 शव देख रोया पूरा गांव

Dausa Road Accident

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी दोस्त कार में सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास रात करीब 11 बजे उनकी ओवरस्पीड कार अनियंत्रित हो गई. कार ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में जा घुसी.

छह दोस्तों मे तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर के अंदर घुसी कार को क्रेन की मदद से निकला गया. इसके बाद कार में फंसे युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सिकंदरा अस्पताल में चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया. इसके अलावा दो गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक युवक ने दौसा के अस्पताल में दम तोड़ा दिया. वहीं एक अन्य युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: “बजट का हलवा यहां ज़्यादा बंटा कि वहां..” अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शादी समारोह में शामिल होने गए थे सभी दोस्त
हादसे में जान गंवाने वालों में 25 वर्षीय समय सिंह पुत्र राम सिंह योगी, 24 वर्षीय लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, 24 वर्षीय दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, 23 वर्षीय मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, 26 वर्षीय अंकित पुत्र लालाराम बैरवा और 23 वर्षीय नवीन की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, सभी युवक कालाखो दौसा जिले के रहने वाले थे, वे आभानेरी गांव में शादी-सामारोह में शामिल होने गए थे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2