KBP Times

एमपी के ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं घायल, एक की मौत

Kalash Vitran Stampede

Gwalior Stampede: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज(10 फरवरी) एक हादसा हो गया. जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से भगदड़ मच गई. जिसमें एक 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई. इसके अलावा एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए. भगदड़ उस समय मची जब यात्रा से पहले कलश वितरण किया जा रहा था. महिलाओं में कलश पहले पाने की होड़ मच गई.

परिजनों ने पुलिस-अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप
घायल महिलाओं को ग्वालियर रेफर किया गया है. वहीं घायलों के परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. मृतक महिला रति साहू की पुत्रवधु का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने अचानक गेट खोल दिया, जिसकी वजह से भीड़ बेकाबू हो गई. महिलाओं की भीड़ उनकी सास को कुचलते हुए निकल गई. जब वो सास को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर्स ने लापरवाही बरती, उसकी सास अस्पताल में करीब 30 मिनट तक तड़पती रही.

20 फरवरी तक चलने वाला है कार्यक्रम
बता दें कि नवग्रह पीठ की प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की देखरेख में हो रही है. 10 फरवरी से प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की शुरुआत हुई है जो 20 फरवरी तक चलने वाली है. तय कार्यक्रम के अनुसार आज कलश यात्रा निकाली गई. अगले दिन तीन तक प्रदीप मिश्रा की कथा है. तीन दिन कुमार विश्वास के भी कार्यक्रम है. इसके अलावा आखिर के चार दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भी कार्यक्रम यहां होंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने पूर्व PM नेहरू पोस्टर दिखाते हुए किया बड़ा दावा, कहा- देश को अपमानित करने…

हादसे पर क्या बोलीं जिला कलेक्टर?
हादसे को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि डबरा में आज सुबह से कलश यात्रा प्रस्तावित थी. कलश लेकर चलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी. जब कलश मिलना शुरू हुआ तब कलश जल्दी लेने के क्रम में कुछ धक्का मुक्की हुई है. अति उत्साह सा दिखा. पहले पंक्ति में धक्का मुक्की हुई. जिसमें एक 70 वर्षीय महिला रति साहू की दम घुटने से मृत्यु हो गई. 4 महिलाएं भर्ती हैं, 3 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जिसमें एक 4 साल की बच्ची है. उनका इलाज चल रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2