KBP Times

गिरिराज सिंह ने पूर्व PM नेहरू पोस्टर दिखाते हुए किया बड़ा दावा, कहा- देश को अपमानित करने…

Giriraj Singh

Parliament Budget Session: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि मैं इस पोस्टर के बारे में क्या कह सकता हूं, पोस्टर खुद बोल रहा है. नेहरू ने किस तरह से देश को अपमानित करने का काम किया. अपनी आकांक्षाओं के लिए, अपनी कामनाओं के लिए किस ढंग से देश को गिरवी रखा, कश्मीर को गिरवी रखा, पीओके को छोड़ दिया, कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र ले गए. उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए देश को गिरवी रखने का काम किया और तो और जब बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर चुनाव हार गए तब माउंटबेटन के साथ वो खुशियां मना रहे थे. ये पोस्टर बोल रहे हैं नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री निकले जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत की मान-मर्यादा को बढ़ाने का काम किया.

“अगर प्रधानमंत्री होते तो कोई अनहोनी घटना घट जाती”
वहीं विपक्ष की महिला सांसदों के वेल में आने और नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी की सीट के करीब पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा मैं उस दिन वहां था. मैं हाथ जोड़कर, जो कि किरेन रिजिजू के वीडियो में भी दिख रहा है, मैं हाथ जोड़कर बहनों को मना कर रहा था. लेकिन उनके तेवर जबरदस्त थे. मैं कह रहा था कि ‘बहन जी, मान जाओ. संसदीय इतिहास में कभी नहीं हुआ कि कोई बैनर लेकर आए, उनके इस तेवर से लग रहा था अगर प्रधानमंत्री होते, तो कोई अनहोनी घटना घट जाती.

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 118 सांसदों ने दिया समर्थन

“सदन कर बंधक बना लिया”
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा FIR फाइल करने पर कहा कि प्रकाशन ने कह दिया कि ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है तो ये गलत है. राहुल गांधी ने जानबूझकर सदन कर बंधक बना लिया है ये अमर्यादित है. विपक्ष के नेता को संसदीय ज्ञान नहीं है यही माना जाएगा.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2