KBP Times

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को Different Style से कराएं अहसास

different style

Life style: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर दिन आपको स्टाइल दिखाना होता है, अगर आप अपने पार्टनर को यह एहसास दिला दें कि वह आपके लिए कितना खास है, तो वही सबसे बड़ा तोहफा होता है. छोटे छोटे प्रयास, सच्चे शब्द और साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बना देता है.

मंहगे गिफ्ट्स नहीं दिल की भावना मायने

वेलेंटाइन डे को अक्सर लोग महंगे गिफ्ट्स, फूलों और डिनर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि प्यार दिखाने के लिए पैसे से ज्यादा दिल की भावना मायने रखती है. अगर आप अपने पार्टनर को यह एहसास दिला दें कि वह आपके लिए कितना खास है, तो वही सबसे बड़ा तोहफा होता है. छोटे-छोटे प्रयास, सच्चे शब्द और साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बना देता है. इस वेलेंटाइन डे आप भी कुछ अलग और दिल से किया गया काम करके अपने पार्टनर का दिन यादगार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान लेकिन खास तरीके, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

हाथ से लिखे प्रेम पत्र

आज के डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा खत बहुत खास माना जाता है. जब आप अपने दिल की बातें कागज पर लिखते हैं, तो उसका असर सीधा दिल तक पहुंचता है. आप अपने पार्टनर के लिए यह लिख सकते हैं कि आप उनसे क्यों प्यार करते हैं, आपकी पहली मुलाकात कैसी थी या उनके साथ बिताए गए सबसे प्यारे पल कौन से हैं. चाहें तो छोटी सी कविता या शायरी भी जोड़ सकते हैं.

सरप्राइज का मतलब हमेशा महंगा होटल या बड़ी पार्टी नहीं होता है. अगर आपके पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पसंद है, तो शाम को घूमने ले जाएं. किसी शांत कैफे में बैठकर बातें करें या घर की छत पर ही सिंपल डिनर प्लान कर लें. जब आप किसी की पसंद का ध्यान रखते हैं, तो उसे खास महसूस होता है.

यह भी पढ़ें : साड़ी से मिलेगा नया सुपर लुक, कैसे बनाएं फैशन स्टेटमेंट ?

ऐसा भी कर सकते हैं

एक खाली जार या डिब्बा लें और उसमें छोटे-छोटे कागज डालें. हर कागज पर अपने रिश्ते से जुड़ी कोई प्यारी याद, मजेदार पल या पार्टनर की कोई अच्छी आदत लिखें. यह गिफ्ट इमोशनल होता है और इसे पार्टनर बार-बार देखकर मुस्कुरा सकता है.
एक खाली जार या डिब्बा लें और उसमें छोटे-छोटे कागज डालें. हर कागज पर अपने रिश्ते से जुड़ी कोई प्यारी याद, मजेदार पल या पार्टनर की कोई अच्छी आदत लिखें. यह गिफ्ट इमोशनल होता है और इसे पार्टनर बार-बार देखकर मुस्कुरा सकता है.

महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं होते, फोटो फ्रेम, नाम लिखा हुआ मग, की-चेन या कोई छोटी सी चीज जो आपके रिश्ते से जुड़ी हो, दिल को ज्यादा छूती है. जब गिफ्ट में आपकी सोच और मेहनत दिखती है, तो उसकी कीमत अपने आप बढ़ जाती है.

यह भी देखें : जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

पार्टनर की अच्छाइयों की तारीफ

अपने पार्टनर की अच्छाइयों की तारीफ जरूर करें. उन्हें बताएं कि आप उनके साथ खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं. चाहें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें या आमने-सामने बैठकर अपने दिल की बात कहें. सच्ची तारीफ किसी भी रिश्ते को और मजबूत बना देती है.
अपने पार्टनर की अच्छाइयों की तारीफ जरूर करें. उन्हें बताएं कि आप उनके साथ खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं. चाहें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें या आमने-सामने बैठकर अपने दिल की बात कहें. सच्ची तारीफ किसी भी रिश्ते को और मजबूत बना देती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2