KBP Times

क्या हैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव Technologies ?

Technology education

Technology & Education : केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में नए इंडिया को लेकर कई घोषणाएं की है, जिसमें देश के 15000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में Content क्रिएटर्स लैब स्थापित करने की घोषणा को अहम माना जा रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने इसे देश की ऑरेंज इकोनॉमी के साथ जोड़ा है. माना जा रहा है कि इस घोषणा से देशभर के स्टूडेंट्स को देश की ऑरेंज इकोनॉमी से जोड़ने का रोडमैप तैयार किया गया है. बजट 2026 में की गई घोषणा के अनुसार स्कूलों में स्थापित होने वाली कंटेंट किएटर्स लैब Indian Institute Of Creative Technologies के सहयोग से संचालित की जाएंगी.

Creative Technology में एजुकेशन के 10 इंस्टीट्यूट खोले जा रहे

देश में 10 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज शुरू किए जा रहे हैं. अक्टूबर 2024 में ही भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध की घोषणा की है. पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई में शुरू किया गया है. इन इंस्टीट्यूट को शुरू करने के पीछे का मकसद देश की नई जनरेशन को क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की एजुकेशन देना है. क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की कई अरब बिलियन डॉलर की इकोनॉमी है. इसे ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी को क्रिएटिव टेक्नोलॉजी एजुकेशन देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज शुरू करने की रोडमैप तैयार किया गया है.

IICT मुंबई में कोर्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज IICT मुंबई अभी शुरू हो गया है. जहां 2 साल के डिप्लोमा से लेकर 3 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं. मसलन, 2 साल का डिप्लोमा कोर्स, 1 साल का डिप्लोमा कोर्स, 6 और 3 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं. ये कोर्स अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स हैं. जिनमें एडमिशन के लिए 12वीं करने के बाद आवेदन किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि अभी कौन-कौन से डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे हैं.

2 साल वाले डिप्लाेमा कोर्स

  • UG डिप्लोमा इन एनिमेशन फिल्म डिजाइन
  • UG डिप्लोमा इन इंटेरेक्टिव वीडियो गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट
  • UG डिप्लोमा इन आर्ट्स साइंस ऑफ पोस्ट प्रोडक्शन एंड विजुअल इफेक्ट

1 साल वाले डिप्लोमा कोर्स

  • डिप्लोमा इन फिल्म टेक्नोलॉजी एंड पोस्ट प्रोडक्शन
  • डिप्लोमा इन विजुअल इफेक्ट मास्टरी
  • डिप्लोमा इन आर्ट एंड करेक्टर व कैरिकेचर एनिमेशन
  • डिप्लोमा इन 3D करेक्टर एंड कैरिकेचर डिजाइन एंड वर्ल्ड बिल्डिंग
  • डिप्लोमा इन 3D टेक्निकल आर्टिस्ट
  • डिप्लोमा इन इंटेरेक्टिव कॉमिक्स एंड सिक्वेशनल आर्ट

3 महीने वाले डिप्लोमा कोर्स

  • सर्टिफिकेट इन सिनेमैटिक VR फिल्म मेकिंग
  • सर्टिफिकेट इन वायस एक्टिंग फाॅर एनिमेशन एंड गेमिंग
  • सर्टिफिकेट इन प्रोडक्शन मैनेजमेंट फॅार AVGC इंडस्ट्री

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं के बाद आवेदन किया जा सकता है. इस सेशन के लिए एडमिशन प्रोसेस 5 जनवरी से शुरू हुआ है, जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के Office पर छापा

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2