KBP Times

‘पुलिस गोली न मारे तो क्या खा ले…’ CM योगी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-ये हिंसावादी लोग..

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान ‘पुलिस गोली न मारे तो क्या खा ले वाले बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई (Hussain Dalwai) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब कानून हाथ में लेना है? गुनहगार को डराने के लिए पुलिस के हाथ में पिस्तौल दी गई है, मारने के लिए नहीं. यहां आदमी को मारना गलत है. एक बार उन्होंने गांधी जी को मारा न. वही बात उनके दिमाग में रहती है. जो उन्हें नहीं चाहिए उसे मार डालेंगे. ये हिंसावादी लोग हैं. इनका हिंसा पर विश्वास है. आरएसएस हिंसावादी है. हिंसावादी जो भी संगठन हैं चाहे वह हिंदू के हों या मुसलमान के, वो आतंकवादी संगठन हैं.

“ममता बनर्जी को इस तरह घेरा जा रहा है”
वहीं कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई (Hussain Dalwai) ने पश्चिमी बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में बंगाल, तमिलनाडु और केरल है. कैसे भी करके वहां जाना है. इसलिए ममता बनर्जी को इस तरह घेरा जा रहा है. जो बिल्कुल गलत बात है. उनके दिमाग में एक पार्टी, एक धर्म, एक संस्कृति, एक नेता जैसी बातें हैं. इसलिए यह सभी कोशिशें हो रही है. मुझे नहीं लगता कि आने वाले चुनाव में वहां भाजपा सरकार आएगी.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बिट्टू को गद्दार दोस्त कहने पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- वे सिखों के दुश्मन हैं…

“भाजपा आंख चढ़ाएगी तो उन्हें डरकर रहना पड़ेगा”
हुसैन दलवाई (Hussain Dalwai) ने महाराष्ट्र पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि एनसीपी एक होकर क्या करेगी? भाजपा को समर्थन देगी? शरद पवार तो यही चाहते होंगे कि एक होनी चाहिए लेकिन एक होकर क्या आप सेकुलर तौर पर काम करेंगे? या भाजपा की बी टीम बनकर काम करेंगे. आज जो एनसीपी फिक्शन भाजपा के साथ हैं, वह भाजपा की टीम है. भाजपा आंख चढ़ाएगी तो उन्हें डरकर रहना पड़ेगा. अजित पवार थोड़े मजबूत थे, तो थोड़ा संभालते थे. अभी तो मुश्किल हो जाएगा. अभी तो उन्हें भाजपा का पूरा साथ देना पड़ेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2