KBP Times

“तुम मुझे फ्री करवाओगे लगता है…” पटाखे बजाने पर समर्थकों से क्यों नाराज हुए सचिन पायलट?

Sachin Pilot

Sachin Pilot: राजस्थान की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने मुखर तेवर, साफ़ राजनीतिक दृष्टिकोण और युवाओं के बीच गहरी पकड़ के चलते वे लंबे समय से प्रदेश की सियासत का अहम चेहरा बने हुए हैं. वे अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी चर्चा का विषय बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर सचिन पायलट का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि पटाखे चलाने के लिए क्या आज मौका ठीक है, ये अच्छी बात है क्या?

“तुम मुझे फ्री करवाओगे लगता है”
दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर का है. सचिन पायलट पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान जब मंगलवार रात को 8 बजे के करीब बानसूर के बाइपास पर पहुंचे तो कुछ कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के स्वागत के लिए पटाखे चलाए. तब सचिन पायलट खुद गाड़ी से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से कहने लगे कि पटाखे चलाने के लिए क्या आज मौका ठीक है. ये अच्छी बात है क्या? पायलट ने आगे कहा कि किसी की मौत हो जाए और हम वहां बैठने जा रहे हैं. यहां रुककर राम-राम करना अलग बात है, लेकिन आप लोग पटाखे चला रहे हो. आप ऐसे ही राम-राम कर लो. मैं दोबारा आ जाऊंगा, लेकिन ऐसे मत करो. तभी एक कार्यकर्ता ने कहा कि ठीक आप फ्री होकर आज जाओ. इसपर पायलट ने कहा कि तुम मुझे फ्री करवाओगे लगता है.

यह भी पढ़ें: ‘सॉरी मम्मी-पापा…’ ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से कूदीं तीन सगी बहनें

सोशल मीडिया यूजर्स ने की पायलट की तारीफ
पायलट के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अपनो का दुख दर्द पायलट साहब जानते हैं, पहचानते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा पायलट साहब के ये मंदबुद्धि समर्थक उनका हर जगह नुकसान करने पर तुले हुए है. पायलट साहब किसी शोक सभा या विवाह वगैरहा में जाते हैं तो वो नारेबाजी शुरू कर देते है. अरे भाई वो किसी व्यक्ति का व्यक्तिगत प्रोग्राम है, वहां पर नारेबाजी कहां तक उचित है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cast in Election

निकाय चुनाव 2026: जातीय गणित के बीच मतदाता की पसंद कहां ,आरक्षण की लॉटरी के बाद बड़ा सवाल ?

congress protest

कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

2

2