KBP Times

“PM मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी…” राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi

Parliament Budget Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा, यह बात पूर्व आर्मी चीफ ने एक किताब में लिखी है. उस किताब को पब्लिश नहीं होने दिया जा रहा है और यह आर्मी चीफ का नज़रिया है. वे आर्मी चीफ के नज़रिए से इतना क्यों डर रहे हैं? आर्मी चीफ जो कहना चाहते हैं, उससे वे इतना क्यों डर रहे हैं? हम इससे कुछ सीखेंगे. बेशक, हम एक प्रधानमंत्री के बारे में कुछ सीखेंगे. हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कुछ सीखेंगे. लेकिन हम सेना के बारे में भी कुछ सीखेंगे और यह भी सीखेंगे कि देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को कैसे निराश किया.

“वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं”
राहुल गांधी आगे कहा कि मैं कह रहा हूं कि नरवणे जी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह के बारे में अपनी किताब में साफ-साफ लिखा है. यह एक आर्टिकल में छपा है. मैं उस आर्टिकल को कोट कर रहा हूं. वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं, वे डरे हुए हैं क्योंकि अगर यह बात सामने आती है, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और जब चीन हमारे सामने खड़ा था, आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल, कंगना रनौत, गिरिराज सिंह समेत अन्य सांसदों ने साधा निशाना

“वे क्यों डरे हुए हैं”
संसद के अंदर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह किसी पब्लिश्ड सोर्स से होना चाहिए, चाहे वह किताब हो या मैगज़ीन. यह किताब का एक हिस्सा है और यह पब्लिश हो चुका है. इसमें कोई अप्रमाणित सोर्स नहीं है, तो फिर दिक्कत क्या है? वे क्यों डरे हुए हैं?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2