KBP Times

पिंकसिटी पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, रामबाग में देखेंगी पोलो मैच का फाइनल

polo and shilpa in jaipur

Rajasthan state : पिंकसिटी जयपुर में आज सुबह अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन के साथ पहुंची हैं वह पोलो क्लब के ऐतिहासिक रामबाग पोलो ग्राउंड पर आयोजित ‘कोग्निवेरा पोलो कप 2026’ के फाइनल मुकाबले को देखेंगी।

शिल्पा शेट्टी पूर्व में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन भी रह चुकी हैं और राजस्थान से उनका जुड़ाव हमेशा चर्चा में रहा है। पोलो जैसे शाही और पारंपरिक खेल के फाइनल मुकाबले में उनकी मौजूदगी से आयोजन की चमक और बढ़ाने वाली है।

चंकी पांडे ने भी बढ़ाया रोमांच

इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे भी पोलो मैच देखने जयपुर पहुंचे थे। उन्होंने पोलो के रोमांचक मुकाबले की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जयपुर में पोलो देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि मैच के आखिरी तीन मिनट बेहद रोमांचक थे, जिसने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा।

चंकी पांडे ने कहा कि पोलो एक बेहद पुराना और प्रतिष्ठित खेल है, जिसे देखना हमेशा रोमांच से भर देता है। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों के मशहूर डायलॉग्स जैसे ‘आखिरी पास्ता’ और ‘आई एम जॉकिंग’ भी सुनाए, जिससे दर्शकों के बीच खूब हंसी और तालियां गूंजीं। उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें : जोधपुर में थ्री इडियट्‌स वाले वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, AIIMS की इमरजेंसी में लेकर पहुंची पुलिस

सितारों से सजा कोग्निवेरा पोलो कप

कोग्निवेरा पोलो कप 2026 का उद्घाटन मुकाबला भी खास रहा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शिरकत कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था। लगातार फिल्मी सितारों की मौजूदगी से यह पोलो टूर्नामेंट खेल के साथ-साथ ग्लैमर का भी बड़ा केंद्र बन गया है। रामबाग पोलो ग्राउंड में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल पोलो प्रेमियों बल्कि शहरवासियों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2