Budget 2026 update : सरकार ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, यानी सस्ती हो जाएंगी. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं. उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है. डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी. इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर (Tariff) को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया.
ये सामान होगे सस्ते
कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
बीड़ी
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
सोलर ग्लास होंगे सस्ते
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्य़ूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं. इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.
इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.
Income Tax स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा फॉर्म रीडिजाइन किए गए हैं, ताकि आम आदमी असानी से भर सकें।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करना और अधिक कुशल व्यक्तियों को उपलब्ध कराना, जामनगर में डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करना.’
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं.’
वित्त मंत्री अपना नौवां केंद्रीय बजट संसद में पेश कर रही हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब रविवार को बजट पेश किया जा रहा है।
एक ऐसे समय में जबकि महंगाई, रोजगार और वैश्विक अनिश्चितताएं बड़ी चुनौती बनी हुई हैं, आम लोगों को बजट से इनकम टैक्स, डिफेंस, इन्फ्रा पुश, हेल्थकेयर, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, रेलवे से जुड़े बड़े ऐलान की उम्मीद है। मिडिल क्लास को वित्त मंत्री से इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। क्या बजट 2026 भी पिछले बजट 2025 की तरह एक लोक लुभावन बजट होगा ? क्या सस्ती शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा ? क्या हेल्थकेयर और सुरक्षा पर खर्च बढ़ेगा ? इन्ही सवालों को लेकर पूरे देश की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं।
Budget 2026 update :
यह भी पढ़ें : बजट 2026 में मिडिल क्लास को मिलेगी कितनी राहत ? वित्तमंत्री एक फरवरी को संसद में करेंगी पेश
यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप



