KBP Times

बंगाल में गरजे अमित शाह, ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- TMC को जड़ से उखाड़ फेंक…

Amit Shah

Amit Shah Bengal Visit: बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक माह के भीतर दूसरी बार दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं. बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं ममता दीदी जब प्रभु श्री राम ने राम सेतु बनाया तब रावण ऐसा ही मानता था कि इस प्रकार से मुझे कोई हरा सकता है क्या? मैं आपको बताता हूं 2014 में हमें सिर्फ दो सीट मिली थी, 2019 में 41% वोट और 18 सीटें मिली थीं, 2024 में 39% वोट मिला और 2021 की विधानसभा में 38% वोट और 77 सीटे लेकर सुवेंदु अधिकारी हमारे विपक्ष के नेता बने हुए हैं. ममता दीदी 38% से 45% का छलांग लगाना है आप इस बार देखना भाजपा का वोट 50% से अधिक होगा और प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनने वाली है.

उन्होंने कहा कि मैं आज आप सभी को कहने आया हूं. 2024 में, तीन कार्यकाल के बाद पहली बार, हमारे नेता नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं. 2024 में ही, हमने आंध्र प्रदेश में सरकार बनाई और ओडिशा में पहली बार सरकार बनाई.

“ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के चलते हुआ”
केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने आगे कहा कि वंदे मातरम का विरोध करके, आप बंगाल के गौरव और भारत के स्वाभिमान का विरोध कर रही हैं. आज, मैं बंगाल के लोगों से अपील करने आया हूं कि अगले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंक दीजिए और यहां एक राष्ट्र भक्तों की सरकार लाइए. वहीं अमित शाह ने अग्निकांड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये जो आनंदपुर में अग्निकांड हुआ है ये कोई हादसा नहीं है वो ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के चलते हुआ है. आज, मैं बंगाल की मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस हादसे की तटस्थ जांच और न्यायिक जांच करानी चाहिए और सबसे पहले ज़िम्मेदार लोगों को सबसे पहले जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए. ममता बनर्जी आपकी पार्टी और आपकी सरकार का भ्रष्टाचार अब और छिप नहीं सकता.

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत केस में CBI जांच की सिफारिश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

“माटी भूमि को घुसपैठिए हजम कर गए हैं”
अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल के लोगों, अब बंगाल की बारी है. ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ (मां, ज़मीन, लोग) का नारा देकर सत्ता में आईं. यहां पर मां असुरक्षित है, और महिलाओं की सुरक्षा का कोई ठोर-ठिकाना नहीं है. माटी भूमि को घुसपैठिए हजम कर गए हैं और मानुष ममता की सिंडिकेट से परेशान हैं. अगर मां, माटी और मानुष तीनों की रक्षा करनी हैं, तो वंदे मातरम का सम्मान करने वाला कलम फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी पड़ेगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2