KBP Times

संदिग्ध हालात में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, इंस्टाग्राम पर सामने आया सुसाइड नोट

Sadhvi Prem Baisa

Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उन्हें जोधपुर के प्रेक्षा अस्पताल में ब्रेन डेड हालत में लाया गया था। बाद में उन्हें वापस आरती नगर स्थित आश्रम ले जाया गया। जब अस्पताल प्रशासन को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

इंस्टाग्राम पर सामने आया सुसाइड नोट

साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट सामने आई है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। इसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने जीवन का हर पल सनातन धर्म के प्रचार में जिया और अंतिम सांस तक सनातन उनके दिल में रहा। पोस्ट में उन्होंने संत महात्माओं और जगद्गुरु शंकराचार्य पर विश्वास जताया और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि न्याय जरूर मिलेगा, चाहे जीवन में न मिला हो।

पुराने वायरल वीडियो और जांच की मांग

गौरतलब है कि साध्वी प्रेम बाईसा पिछले साल एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आई थीं, जिसमें वह एक भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति के साथ गले मिलती नजर आई थीं। साध्वी ने इसे अपने पिता के साथ का वीडियो बताया था और इसे बदनाम करने की साजिश कहते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में 20 लाख रुपये की मांग का भी आरोप लगाया गया था। साध्वी की मौत के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और छात्र नेता निर्मल चौधरी ने निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2