KBP Times

“सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और…”बजट सत्र से पहले PM मोदी का देश को मैसेज

Budget Session 2026

Budget Session 2026: बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्रपति का उद्बोधन 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति था, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का लेखा-जोखा था. सत्र के प्रारंभ और 2026 के प्रारंभ में ही राष्ट्रपति ने सांसदों से जो अपेक्षाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने सरल शब्दों में जो राष्ट्र के मुखिया के रुप में जो भावनाएं व्यक्त की हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा. कल राष्ट्रपति ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी. सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा. यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है. यह बजट सत्र है. 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है. 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है.

“हमें गुणवत्ता पर बल देना है”
PM मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है. इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है. मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे. हमें गुणवत्ता पर बल देना है. आज बाजार खुल गया है तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है. 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरे, किसान, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: “उनकी मौत के पीछे कोई साज़िश…” अजित पवार के निधन पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान

“बजट की तरफ होना स्वाभाविक है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का ध्यान बजट की तरफ होना स्वाभाविक है. लेकिन इस सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है. अब, हमने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से शुरुआत की है. मैं इस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को गति देने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं. नतीजतन, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ गति पकड़ रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2