Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की खबर सुनकर बहुत हैरान और दुखी हूं. आज सुबह एक प्लेन क्रैश में उनकी मृत्यु हो गई. यह खबर सुनकर सच में हैरान हूं. इस देश के लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है, यहां तक कि राजनीतिक नेताओं की भी नहीं. मुझे नहीं पता कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का क्या होगा, लेकिन यह सत्ताधारी पार्टी के साथ हुआ. लेकिन कुछ दिन पहले, मुझे सोशल नेटवर्क से पता चला था कि किसी दूसरी पार्टी के किसी व्यक्ति ने बयान दिया था कि अजित पवार बीजेपी छोड़ने को तैयार हैं.
“उनकी फ्लाइट की हालत बहुत खराब थी”
सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि हम हमेशा यात्रा करते हैं, समय की बचत के कारण. पीएम भी हेलीकॉप्टर और फ्लाइट से यात्रा करते हैं. इसलिए ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो बहुत दूर हैं. इसलिए फ्लाइट से यात्रा करते हैं, आम लोग भी. जब कल भी मुझे पता चला कि कुछ लोग यहां से दिल्ली गए और उनकी फ्लाइट की हालत बहुत खराब थी. वे बस रो रहे थे. ऐसा नहीं हो सकता, यह जारी नहीं रह सकता. जीवन, सुरक्षा और संरक्षा परिवहन प्रणाली के लिए पहली प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: “..ऐसी छोटी-मोटी बातें…” महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार के निधन पर बोलीं कंगना रनौत
ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोली बीजेपी?
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘जिस तरह से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बयान आ रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें भी आत्मचिंतन करना चाहिए कि वह राजनीति के किस स्तर तक गिरना चाहती हैं. कम से कम इस तरह की दुख की घड़ी में, ऐसी चीज़ों में राजनीति ढूंढने का कोई कार्य कर सकता है तो इसी तरह के लोग कर सकते हैं.
“विकृत मानसिकता की महिला हैं”
बीजेपी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि ममता (Mamata Banerjee) बनर्जी विकृत मानसिकता की महिला हैं. ऐसे समय में इस घटना के बारे में भी वह ऊटपटांग बयान देकर क्या साबित करना चाहती हैं?



