KBP Times

“कांग्रेस मेरे घर पर हमला करवा सकती है” शकील अहमद का बड़ा दावा

Shakeel Ahmad

Shakeel Ahmad: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद इन दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में है. उन्होंने राहुल गांधी को डरपोक नेता बताया था. अब उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमले की साजिश रच रहा है.
शकील अहमद ने हमले की साजिश का दावा किया
शकील अहमद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे खबर किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस युवा कांग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाए. यह जनतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है. वहीं उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों ने फोन पर बताया कि आपके घर पर अटैक करने का कल दिल्ली से आदेश आया है.

पटना और मधुबनी वाले घर पर अटैक होगा. मैंने प्रशासन को खबर कर दी है. यूथ कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से ऑर्डर निकाल दिया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर हम शकील जी का पुतला जलाएंगे और विरोध करेंगे. पुतला तो आप जला दीजिए. वैसे पुतला जलाने में भी मुझे आपत्ति है, मैं मुस्लिम हूं मुझे खत्म करना है तो मुझे दफन करना होगा. पुतला जलाने से तो मेरा धर्म भ्रष्ट कर रहे हैं यह लोग. शकील अहमद के आरोप के बाद राजनीति तेज हो गई है. जिसपर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है.

यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी डरपोक नेता हैं” शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का पलटवार

” यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है”
पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद के इस दावे पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह कांग्रेस की इमरजेंसी वाली सोच का संकेत है. कांग्रेस पार्टी असहमति बर्दाश्त नहीं कर सकती. कांग्रेस पार्टी की टॉप लीडरशिप ने शकील अहमद को नुकसान पहुंचाने का आदेश दिया है.

“गंभीर विचार करने की आवश्यकता है”
पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के दावे और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों को नजरअंदाज करने के आरोप पर वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सांसद मजीद मेमन ने कहा कि यह दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. पिछले कई वर्षों से जुड़े हैं. खामोशी से पार्टी का काम करते आए हैं. दोनों का यह मानना है कि उन्हें साइड किया गया है. उन्हें कोई अहमियत नहीं दी गई, उन्हें इग्नोर किया जा रहा है. कांग्रेस में इस पर विचार करने की आवश्यकता है बजाए इसके कि कुछ युवा कांग्रेस के नेता उनके घर पर अटैक करें या धमकी दें. यह लोकतांत्रिक कार्य से अलग है खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस विषय में गंभीर विचार करने की आवश्यकता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2