KBP Times

हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत

Hyderabad Nampally Fire News

Hyderabad Nampally Fire News: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला फर्नीचर की दुकान में आग लग गई. घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. हैदराबाद पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, करीब 21 घंटे के बाद बचाव अभियान खत्म हो गया है. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के रहने के लिए दुकान के बेसमेंट में कमरा बनाया गया था, जहां सभी लोग फंसे हुए थे. लेकिन इमारत में निकल रहे घने धुंए के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई और फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका.

पांच लोगों के शव बरामद
घटना पर जानकारी देते हुए तेलंगाना फायर DG विक्रम सिंह मान ने कहा कि जैसा कि हमें कल बताया गया था, 5 लोग फंसे हुए थे. इसलिए हमने सभी पांचों शव बरामद कर लिए हैं. पहला शव आज सुबह करीब 9:15 बजे बरामद किया गया था और अभी-अभी पांचवां शव भी बरामद कर लिया गया है. सभी शवों को उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है. वे यहां काम करते थे और उन्हें बेसमेंट में रहने की जगह दी गई थी. उनमें से 2 लोग दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से, वे भी फंस गए. यह बेसमेंट सिर्फ़ गाड़ियां पार्क करने के लिए है. हमें इलाके को साफ़ करने, आग बुझाने और शवों को निकालने में इतना समय लगने का एक कारण यह भी है कि यह पूरा बेसमेंट हर तरह के सामान से भरा हुआ था. यह बहुत ज़्यादा ज्वलनशील था.

यह भी पढ़ें: “PM मोदी के अलावा मुझे कोई…” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद पर बोलीं ममता कुलकर्णी

“घने धुएं के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई”
फायर DG ने आगे बताया कि इन सबके बावजूद, ज़्यादा से ज़्यादा संसाधनों और उपकरणों का इस्तेमाल करके, हम आग बुझाने और इन लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे. खैर, यह निश्चित रूप से लापरवाही का साफ़ मामला है. यह असल में आपराधिक लापरवाही है और अब कानून के इस दौरान जानकारी सामने आई कि कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के रहने के लिए दुकान के बेसमेंट में कमरा बनाया गया था. जहां सभी लोग फंसे हुए थे. लेकिन इमारत से निकल रहे घने धुएं के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी और फंसे हुए लोगों को नहीं बचाया जा सका. कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

2

2