KBP Times

“PM मोदी के अलावा मुझे कोई…” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद पर बोलीं ममता कुलकर्णी

Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati

Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा माघ मेला राजनीतिक युद्धक्षेत्र में तब्दील होता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि राजनीतिक पार्टियों के नेता और धर्मगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इसी कड़ी में पूर्व अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुझे कोई और नेता चेहरा नज़र नहीं आता जो एक साथ लेकर चले. प्रधानमंत्री मोदी हैं तो कहीं कुछ गलत हो रहा है क्या? बताइए. हम सब शांतिपूर्वक सब कुछ कर रहे हैं, किसी को किसी से कोई समस्या नहीं है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समाजवादी पार्टी की ओर झुक रहे हैं क्योंकि उनका एक मुद्दा है गौ हत्या नहीं होनी चाहिए. क्या अखिलेश यादव के साथ जाकर यह मुद्दा हल होगा?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भी आई थी प्रतिक्रिया
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि उनके (शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद) साथ अन्याय नहीं हुआ, उन्होंने अन्याय किया. मैं तो जगद्गुरु हूं और वह अभी तक जगद्गुरु भी नहीं हैं नियम यह होता है कि रथ से गंगा तक नहीं जा सकते. जब पुलिस ने उन्हें रोका था कि आप मत जाइए, हम लोग स्वंय संगम में पैदल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस-सपा ने बीमारू राज्य बनाकर रखा था” उत्तर प्रदेश दिवस पर बोले अमित शाह 

” घटना बहुत चिंताजनक है”
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत की भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य मज़बूती से और खुलकर बोलते हैं और इसीलिए कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आ सकतीं. फिर भी, वह ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य हैं. जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस द्वारा उन पर हमला किया, वह बहुत चिंताजनक है. जो लोग हिंदुत्व को मानने का दिखावा करते हैं, उनके लिए भी खास तौर पर चिंता का विषय होना चाहिए. उन्हें पूरे देश में राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के मंत्री मंत्री जयवीर सिंह ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि किसी का अपमान नहीं किया जा रहा है. यह मामला एक-दो दिन में सुलझ जाएगा. सनातन का सम्मान है और कोई इसका अपमान नहीं कर सकता. हमारी सरकार सनातन के लिए जानी जाती है. सनातन के सम्मान न कमी आई है और न ही आएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

2

2