KBP Times

61 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, PM मोदी बोले- भारत पर बढ़ रहा दुनिया का भरोसा

Pm Narendra Modi

18th Employment Fair: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (24 जनवरी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18वें ‘रोजगार मेले’ में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है. इसके साथ ही जब बसंत पंचमी कल ही गई है तो आपके जीवन में भी ये नई बसंत का आरंभ हो रहा है. आपको ये समय संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है. संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है. उन्होंने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61,000 से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरूआत कर रहे हैं. ज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं. ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इनविटेशन लेटर है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है.

“100 से ज़्यादा देश FDI के ज़रिए भारत में निवेश कर रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई युवा हमारी सरकारी कंपनियों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएंगे. मैं सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के मौके देना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है. इसीलिए रोज़गार मेला शुरू किया गया. मुझे खुशी है कि इतने कम समय में, लगभग डेढ़ करोड़ सरकारी कर्मचारी iGOT प्लेटफॉर्म से जुड़कर नए तरीकों से खुद को री-ट्रेनिंग और एम्पावर कर रहे हैं. चाहे वह प्रधानमंत्री हों या सबसे छोटा सरकारी कर्मचारी, हम सब सेवक हैं. हम सभी एक मंत्र समान हैं, जिसमें कोई किसी से ऊपर या नीचे नहीं है. वह मंत्र, मेरे लिए और आपके लिए, ‘नागरिक देवो भव’ है. हमें इसी भावना के साथ काम करना चाहिए. भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में अपनी जीडीपी को दोगुना किया है. आज दुनिया के सौ से ज़्यादा देश FDI के ज़रिए भारत में निवेश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को लेकर दिल्ली में हाइटेक सुरक्षा, पुलिस करेगी AI वाले स्मार्ट ग्लासेस का इस्तेमाल

केंद्रीय मंत्रियों ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकुला में आयोजित मिशन रोज़गार मेले में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए जाते हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं सभी को संबोधित किया है. 61 हजार लोगों को इस मेले में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. मैं उन सभी को बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री मोदी युवाओं की हर प्रकार की चिंता करते हैं. युवा देश का भविष्य हैं.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य रहा है कि कैसे हर हाथ को हम रोजगार के साथ जोड़ सकें और इसी क्रम में आज फिर से देशभर में लगभग 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से 61000 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिसमें हर विभाग से रोजगार के अवसर के साथ युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2