KBP Times

26 जनवरी को लेकर दिल्ली में हाइटेक सुरक्षा, पुलिस करेगी AI वाले स्मार्ट ग्लासेस का इस्तेमाल

Republic Day 2026

Republic Day 2026: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों 70 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बल के जवान पहली बार कृत्रिम बुद्धिमता से लैस स्मार्ट चश्मे का इस्तेमाल करेंगे, जो चेहरे की पहचान प्रणाली और थर्मल इमेजिंग तकनीक से लैस होंगे. भारत में निर्मित ये स्मार्ट चश्मे वास्तविक समय में अपराधियों, संदिग्धों और घोषित अपराधियों के पुलिस डेटाबेस से जुड़े होंगे. इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेगी.

स्मार्ट चश्मे मोबाइल फोन से जुड़ेंगे

नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि ये स्मार्ट चश्मे पुलिस अधिकारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल फोन जुड़ेंगे, जिससे उनकी आपराधिक डेटाबेस तक पहुंच प्राप्त होगी. अगर किसी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास नहीं है तो स्मार्ट चश्मे पर हरा बॉक्स दिखाई देता है, लेकिन अगर बॉक्स लाल होता है तो आपराधिक रिकॉर्ड का संकेत होगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए है. नई दिल्ली में हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. एफआरएस से लैस मोबाइल वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईरान और अमेरिका के बीच फिर तनाव, ग्रीनलैंड से ध्यान हटा तो ट्रंप ने ईरान की तरफ भेजा जंगी बेड़ा

पुलिस अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे

महला ने बताया कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उससे पहले सुरक्षा एजेंसियों के साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. कुल तैनाती में से 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को विशेष रूप से नई दिल्ली में तैनात किया जाएगा. दिल्ली के सभी जिलों के डीसीपी को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. पुलिस अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देंगे. वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली, उत्तरी और मध्य जिलों में लगभग 4 हजार स्थानों पर छत सुरक्षा चौकियों की पहचान की गई है. परेड मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 500 उच्च-रिजॉल्यूशन एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं. गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले सभी लोगों को सुरक्षा स्टिकर दिए जाएंगे. डीसीपी ने परेड मार्ग सर्वेक्षण और अन्य जांच पूरी कर ली है. रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और लोकप्रिय बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2