KBP Times

तमिलनाडु में PM मोदी का DMK पर हमला, कहा-‘एग्जिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका…’

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल 2026 में तमिलनाडु का ये मेरा पहला दौरा है. ये वो समय है जब पूरा तमिलनाडु, पोंगल के उत्सव के बाद एक अलग ही आनंद में है. कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के विकास पुरुष, भारत रत्न एम. जी. रामचंद्रन की जन्मजयंती भी मनाई गई. आज इस मंच से मैं आप सभी के कल्याण, तमिलनाडु के कल्याण की कामना करता हूं. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती भी है. देश आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है. तमिलनाडु के अनेक पराक्रमी स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी है. वीरता और देश भक्ति तमिलनाडु के जन-जन में रची-बसी है. मैं इस पावन भूमि से नेताजी को नमन करता हूं.

“तमिलनाडु अब भाजपा-NDA की सरकार चाहता है”
PM मोदी ने कहा कि ये जो विशाल जनसागर है, इसका एक बहुत मजबूत संदेश पूरे तमिलनाडु में जा रहा है, पूरे देश में जा रहा है. संदेश ये कि तमिलनाडु अब बदलाव के लिए तैयार है. तमिलनाडु अब DMK के कुशासन से मुक्ति चाहता है. तमिलनाडु अब भाजपा-NDA की सरकार चाहता है. हमें तमिलनाडु को DMK सरकार से मुक्ति दिलानी है. हमें तमिलनाडु को एक विकसित, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है. मैं साफ-साफ देख सकता हूं DMK सरकार के एग्जिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि आपने DMK को दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन इन्होंने तमिलनाडु की जनता का भरोसा तोड़ा. DMK ने वादे ढेर सारे किए लेकिन काम जीरो रहा. DMK सरकार को अब लोग CMC सरकार कह रहे हैं. CMC सरकार यानी ‘करप्शन, माफिया और क्राइम’ को बढ़ावा देने वाली सरकार. तमिलनाडु की जनता अब DMK और CMC दोनों को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. यहां भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार बनना तय है.

“भ्रष्टाचार की ये कमाई किसकी जेब में जा रही है”
उन्होंने कहा कि आज तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार है जिसे लोकतंत्र या जवाबदेही से कोई लेना-देना ही नहीं है. DMK सरकार सिर्फ एक परिवार की जी हुजूरी में ही लगी हुई है. अगर किसी को DMK में आगे बढ़ना है तो उसके पास सिर्फ तीन या चार रास्ते हैं, वंशवाद का रास्ता, भ्रष्टाचार का रास्ता, महिलाओं को प्रताड़ित करने का रास्ता, हमारी संस्कृति के अपमान का रास्ता, और यही कारण है कि आज DMK में वही लोग आगे बढ़ रहे हैं जिनको इस प्रकार के काम आते हैं. इसका नुकसान पूरे तमिलनाडु को हो रहा है. तमिलनाडु का बच्चा-बच्चा जानता है कि कहां-कहां कितना भ्रष्टाचार हो रहा है और भ्रष्टाचार की ये कमाई किसकी जेब में जा रही है.

यह भी पढ़ें: “विदेशी मां का बेटा देशभक्त नहीं हो सकता”प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सियासी घमासान,किसने क्या कहा?

“DMK की जंजीरों से आजाद कराना ही होगा”
PM मोदी ने कहा तमिलनाडु वो धरती है जिसने भारत की सभ्यता को समृद्ध किया है. संगम कालीन साहित्य, विज्ञान, मंदिर, तकनीक, तमिलनाडु ने हमेशा भारत का गौरव बढ़ाया है. आज जब भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तब तमिलनाडु की बहुत बड़ी भूमिका है. हमें तमिलनाडु को DMK की जंजीरों से आजाद कराना ही होगा. तमिलनाडु जितनी जल्दी विकसित होगा, देश भी उतनी ही तेजी से विकसित होगा. उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में NDA की केंद्र सरकार ने तमिलनाड़ के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है.

“कांग्रेस-DMK गठबंधन राज में केवल घोटाले होते थे”
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब दिल्ली में DMK और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार थी, उस दौरान तमिलनाडु केविकास के लिए बहुत कम कोष दिया जाता था. बीते 11 वर्षों में केंद्र की NDA सरकार ने सिर्फ हस्तांतरण के माध्यम से करीब-करीब 3 लाख करोड़ रुपये तमिलनाडु को दिए हैं. ये कांग्रेस-DMK की जो गठंबधन वाली सरकार थी, केंद्र सरकार में वो जो काम करते थे उसकी तुलना में करीब 3 गुना अधिक दिया गया है. बीते 11 सालों में तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए केंद्र से करोड़ों रूपयों की मदद मिली है वरना कांग्रेस-DMK गठबंधन के राज में तो गरीब, SC, ST, OBC के कल्याण के नाम पर केवल घोटाले ही होते थे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2