Prayagraj Maagh Mela : प्रयागराज में धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड गई है, उनके और माघ मेला प्रशासन के बीच टकराव बढ रहा है। वसंत पंचमी के बड़े स्नान के दिन अब तक यानी एक बजे तक अविमुक्तेश्वरानंद स्नान के लिए नहीं निकले हैं। उन्होंने कहा- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत का स्नान कैसे कर लूं?
उनके शिष्यों ने बताया कि आज सुबह से अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है। इस वजह से वह अपनी वैनिटी वैन में ही हैं। एक बार भी बाहर नहीं आए हैं।
सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश
इससे पहले सीएम योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना कहा था कि किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।
यह भी पढ़ें : “आप मस्जिद-मंदिर की नीचे देख लीजिए,ज्यादातर जगहों पर…” उदित राज का बड़ा बयान
वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आजमगढ़ में कहा था कि मैं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। प्रार्थना है कि वे स्नान कर इस विषय का समापन करें।
यह भी देखें : भजनलाल-गहलोत की उड़ेगी नींद, रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे बड़ा खेल!



