Udit Raj: कांग्रेस नेता उदित राज ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान ‘मथुरा और काशी का भी स्थायी सॉल्यूशन होना चाहिए’ पर कहा कि अगर स्थायी सॉल्यूशन होगा, तो बहुत सारे मंदिर बौद्ध विहार में बदल जाएंगे. तब इनके लिए बढ़ा मुश्किल होगा. तिरुपति है ही, पुरी है, केदारनाथ है, ये सब बौद्ध स्थल है. मथुरा तो बौद्धों का केंद्र रहा, बनारस भी बौद्धों का केंद्र रहा. अगर खोदाई पर खोदाई करते रहेंगे, तो हिंदू धर्म के अवशेष नहीं मिलेंगे, बौद्ध धर्म ही मिलेंगे. तो इनको नहीं समझ में आ रहा है और ये झगड़ा ही कराना चाहते हैं. तो बात बहुत दूर तक जाएगी, लेकिन आज जो सत्ता है, इनकी लाठी है. जिसकी लाठी उसकी भैंस है, कानून का राज नहीं है, तो जो भी अनर्गल बातें करना हो, करते रहते हैं.
“ज्यादातर जगहों पर बौद्ध स्थल मिलेंगे”
वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि आप मस्जिद की नीचे देख लीजिए, मंदिर की नीचे देख लीजिए, ज्यादातर जगहों पर बौद्ध स्थल मिलेंगे. दुनिया में हर जगह यही हुआ है, किसी अन्य देश में तो ऐसा नहीं हुआ. जो भी सभ्यताएं आई हैं, जो राजे रजवाड़े आए हैं, जो धर्म आए हैं, वो अपनी संस्कृति, अपना कल्चर लेकर आएं हैं. लेकिन इन्होंने ठेका ले रखा है कि भारत को बर्बाद ही कर देंगी और भी देशों में भी हुआ है, यहां भी हुआ है. किस तरह से बोध गया में, वहां पर एक छोटा-सा हिंदू मंदिर बना दिया गया. तो यह आक्रमण नहीं है क्या? हर जगह आक्रमण हुआ है और भारी पैमानें पर हुआ है.
यह भी पढ़ें: केरल में PM मोदी ने 4 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट’
“ये देश को बर्बाद करने वाले लोग हैं”
उन्होंने आगे कहा कि अब जहां भी अवशेष खुदाई में मिल रहे हैं. कश्मीर की बात है, वहां बौद्ध ही क्यों मिलते हैं? बौद्ध विहार मिलते हैं, बुद्ध की मूर्ति मिलती है. 99% तो ये जो मंदिर बने हैं, उन्हीं के ऊपर बने हैं. अब बौद्धों का कभी राज आ जाएगा, तो क्या हिंदू मंदिरों को तोडे़ंगे? या उसकी बुनियाद उखाड़ डालेंगे? ये देश को बर्बाद करने वाले लोग हैं.



