KBP Times

लाल साड़ी में दिखीं नवाज शरीफ के नाती की बेगम, Royal Wedding की तस्वीरें वायरल

Royal Wedding

Royal Wedding : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती भारतीय परिधान लाल साडी में दिखाई दीं तो पाकिस्तान में हंगामा मच गया, शादी का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. इस Royal Wedding  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान से लेकर भारत में यह शादी सुर्खियों में बनी हुई है. खास वजह दुल्हन का ट्रेडिशनल लुक बना है , जिसने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी लोगों का ध्यान खींच लिया है. Royal Wedding की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गईं, पाकिस्तान में तो दुल्हन का लुक देखने के बाद बवाल ही खड़ा हो गया है.

जुनैद सफदर के निकाह की चर्चे भारत में

नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर के निकाह की चर्चे भारत में भी तेजी से हो रहे हैं, सियासत में नवाज शरीफ के खानदान का बड़ा नाम है.मुहम्मद जुनैद सफदर की मां पाकिस्तान के पंजाब राज्य की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ और पिता मुहम्मद सफदर अवान हैं. जुनैद ने अपने निकाह में क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे थे. मगर उनकी दुल्हन के शादी के अवतार ने तो पूरे पाकिस्तान में भी गदर मचा दिया है, निकाह में लाल रंग की साड़ी में दुल्हन को देख लोग चौंक गए हैं.

लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनीं शंजे

आमतौर पर पाकिस्तान में दुल्हनें लहंगा या शरारा पहनती हैं, लेकिन इस Royal Wedding में दुल्हन ने भारतीय अंदाज की लाल साड़ी पहनकर सबको चौंका दिया. साड़ी पर सुनहरी कढ़ाई, भारी बॉर्डर और क्लासिक ब्राइडल ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी शाही बना दिया.हाथों में चूड़ियां और पारंपरिक मेकअप के साथ दुल्हन के अवतार में लाहौर की शंजे अली रोहैल बिल्कुल रॉयल ब्राइड नजर आ रही हैं. जुनैद की दुल्हन शान्जे ने निकाह के दौरान सिर पर लाल घूंघट ओढ़ा हुआ था और बालों का जूड़ा बनाया हुआ था.

यह भी पढ़ें : भारत की वो जगहें जहां विदेशी नागरिक नहीं जा सकते बिना परमिट

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने दुल्हन के लुक की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने इसे भारतीय संस्कृति से प्रेरित बताया. कई पाकिस्तानी यूजर्स के लिए लाल साड़ी में दुल्हन का लुक थोड़ा अलग और चौंकाने वाला रहा, जिस वजह से वहां इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है.

यह भी देखें : जयपुर के फुट ओवरब्रिज बने मौ*त का रास्ता! 4 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

अनन्या पांडे की क्यों आई याद

दिलचस्प बात यह है कि दुल्हन की लाल साड़ी देखने के बाद लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की याद आ गई है. क्योंकि कुछ समय पहले ही इस साड़ी में अनन्या पांडे ने फोटोशूट कराया था. नवाज शरीफ के नाती की दुल्हन का लुक ही इंडियन नहीं है, बल्कि उनकी शादी की साड़ी भी भारतीय डिजाइनर तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन की साड़ी है. तरुण के लिए अनन्या पांडे ने इस साड़ी को पहनकर फोटोशूट कराया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी थीं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2