KBP Times

घर में तो कितना आना चाहिए Cooking Oil ताकि हार्ट अटैक का खतरा हो दूर

coocking oil

Health family: हमारो घर में कितना Cooking Oil लाना चाहिए जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम या दूर हो सके। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि हम रोजाना किस तरह का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं और वह हमारी सेहत पर क्या असर डालता है. इस बारे में फरीदाबाद स्थित मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर (कार्डियोलॉजी)  बताते हैं कि Cooking Oil  का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए.

डॉ. के मुताबिक, एक हेल्दी शख्स रोजाना 3 से 4 चम्मच यानी लगभग 15,20 मिलीलीटर Cooking Oil  से अधिक नहीं लेना चाहिए. इसका मतलब हुआ है कि एक स्वस्थ् इंसान के लिए 1 महीने में 500 से 600 मिलीलीटर तेल काफी है. अगर 4 लोगों का परिवार है तो उनको कुल 2 लीटर से ज्यादा तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

दिल के लिए फायदेमंद तेल कौन-से हैं?

सरसों का तेल, सोया, ऑलिव, नारियल तेल के अलावा भी कई तेल मार्केट में मिलते हैं. मगर ऐसे में सवाल यह उठता है कि इनमें से कौन-से तेल हमारे दिल के लिए अच्छे हैं. डॉ. गोयल बताते हैं कि सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल और ऑलिव ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर ऑप्शन हैं.
सरसों का तेल क्यों है सबसे बेहतर?
दिल की सेहत के लिए खासतौर पर कच्ची घानी या लकड़ी से निकाला गया सरसों का तेल सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसका स्मोक पॉइंट लगभग 250°ब् होता है. इसकी वजह से तेल जल्दी नहीं जलता और पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं.

दिल के लिए सूरजमुखी का तेल भी ठीक है, लेकिन ऑलिव ऑयल भारतीय खाना पकाने के लिए ज्यादा सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसका स्मोक पॉइंट कम होता है.

रिफाइंड तेल से करें परहेज

कुकिंग ऑयल में ज्यादातर रिफाइंड तेल से बचने की सलाह दी जाती है, ये तेल ज्यादा तापमान और केमिकल प्रोसेसिंग से गुजरते हैं, जिससे उनमें टॉक्सिक तत्व बन सकते हैं. लंबे समय तक इनके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

ज्यादा तेल खाने से क्या खतरे हैं?

कभी-कभी तला-भुना खाना दिल को तुरंत नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन अगर आप रोज ही डीप फ्राई फूड खाते हैं तो यह आदत खतरनाक हो सकती है. इससे धीरे-धीरे आपकी नसों में चर्बी जमने लगती है, क्रॉनिक सूजन, मोटापा, डायबिटीज, और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम दोगुना बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें : Ear Buds से बच्चों के कान साफ करना है खतरनाक

तेल की कितनी मात्रा है सुरक्षित?

रोजाना 15, 20 मिली
हफ्ते में 105, 140 मिली
महीने में 500, 600 मिली यानी करीब आधा लीटर तेल
एक हेल्दी इंसान के लिए तेल की यह सुरक्षित मात्रा है, अगर आप इससे अधिक मात्रा में तेल का सेवन करते है तो इसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है. कम उम्र में ही दिल के मरीज नहीं बनना चाहते हैं तो अपनी डाइट में तेल की मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. डॉ. गोयल का भी साफ कहना है कि सही तेल का चुनाव और सीमित मात्रा ही दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती है.

यह भी देखें : लोकार्पण के इंतजार में खाली पड़ी 70 करोड़ की पार्किंग, Jaipur हाईकोर्ट जाम से जनता परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव