KBP Times

“अब खत्म हुआ अटल-अडवाणी का युग…” नितिन नबीन के BJP अध्यक्ष बनने पर बोले कांग्रेस सांसद

Pramod Tiwari

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला हैं. उससे पहले पार्टी नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस व अन्य पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पद संभालने से पहले धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पर कहा कि मेरी शुभकामनाएं, पर आज का जो माथा टेका जा रहा है, वो तो इसलिए है कि शुभकामनाएं रहें, आशीर्वाद रहें. माथा तो सही जगह उन्होंने बिहार के चुनावों में टेक दिया था. आज भाजपा ने साबित कर दिया कि उनके यहां एलेक्शन नहीं होता, सेलेक्शन होता है और सेलेक्शन कर दिया था उन्होंने, अब खत्म हुआ अटल-अडवाणी का युग, अब खत्म हुआ भाजपा की संस्कृति जहां परंपरा थी.

“नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई”
वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नितिन नबीन के नए चुने गए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने पर कहा कि सबसे पहले नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई. सिर्फ़ 45 साल की उम्र में, वह पांच बार विधायक और पूर्व मंत्री रहने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: BJP National President: नितिन नबीन कुछ देर में संभालेंगे अध्यक्ष का पदभार, कार्यक्रम में PM मोदी-शाह भी मौजूद

“बिहार के लिए गौरव का दिन है”
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर कहा कि बिहार के लिए गौरव का दिन है, बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है कि नितिन नबीन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं.

“भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में चलने वाली पार्टी”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में चलने वाली पार्टी है. नामांकन की प्रक्रिया पूरी करके आज नितिन नबीन निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. आज केवल भाजपा ही है जहां कोई छोटा सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बैठ सकता है. ऐसा अन्य पार्टियों में नहीं है. बिहार को गौरव मिला है और 45 साल में पहली बार बिहार से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहा है। बिहार के लिए यह गौरव का विषय है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2