KBP Times

BJP National President: नितिन नबीन कुछ देर में संभालेंगे अध्यक्ष का पदभार, कार्यक्रम में PM मोदी-शाह भी मौजूद

Nitin Nabin

BJP National President: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज (20 जनवरी) औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. नितिन नबीन ने पदभार संभालने से पहले आज सुबह 8 बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की. इसके बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका. नितिन नबीन के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और नितिन गडकरी के अलावा विभिन्न बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यों के बीजेपी अध्यक्ष, व संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.

  • नितिन नबीन के शपथग्रहण पर किसने क्या कहा?
    नितिन नबीन के शपथग्रहण से पहले भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि 45 साल की भाजपा और 45 साल के हमारे राष्ट्रीय कार्यकर्ता होंगे. राहुल गांधी तो केवल जेन-ज़ी करते हैं लेकिन भाजपा के 45 वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. इसका संदेश साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब से गरीब कार्यकर्ता भी इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. यही तो लोकतंत्र है.
  • पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने नितिन नबीन द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सरकार बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि इस बार के चुनाव में TMC का विसर्जन करके गंगोत्री से गंगासागर तक डबल इंजन सरकार बनेगी.
  • दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने नितिन नबीन द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. उत्साह हर तरफ दिखाई दे रहा है. भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ता संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकता है, हर बार यह बात भाजपा संगठन साबित करता है. किसी एक परिवार का व्यक्ति या कोई एक गुट ही बनेगा ऐसा नहीं है, यहां कोई भी किसी भी पद तक पहुंच सकता है.
  • भाजपा सासंद अपराजिता सारंगी ने कहा, “हम सब बहुत आनंदित हैं. उत्साह का माहौल है. सब सकारात्मक हैं. निश्चित तौर पर जितने अच्छे काम जे.पी. नड्डा के कार्यकाल में शुरू हुए वे आगे बढ़ेंगे और हम सब मिलकर, 14 करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकरात नितिन नबीन के साथ चलेंगे. देश दौड़ रहा है, दौड़ता रहेगा. मुझे उनके नेतृत्व पर बहुत भरोसा है.
  • केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सर्वप्रथम राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए, उसके आधार को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने एक युवा, नितिन नबीन के कंधों पर राष्ट्रीय नेतृत्व का दायित्व सौंपा है. इससे संगठन को भी सफलता मिलेगी और भाजपा का आधार बहुत मजबूत होगा.
  • बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है कि आज हमें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल रहे हैं. बिहार के लोगों के लिए भी प्रसन्नता की बात है. होली, दीपावली, गुलाल और पटाखों से आज बिहार में जश्न मनाया जा रहा है. बिहार और भाजपा के पूरे देश के असंख्य कार्यकर्ता अत्यंत उत्साहित हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2