KBP Times

30 की उम्र के बाद वजन बढ़ना और थकान, कहीं विटामिन D और B12 की कमी तो नहीं?

Health

Health: 30 की उम्र के बाद कई लोगों को अचानक वजन बढ़ने और हर समय थकान महसूस होने लगती है। जो काम पहले आसानी से हो जाते थे, अब वही भारी और थकाने वाले लगते हैं। अक्सर लोग इसे उम्र, काम के तनाव या खराब दिनचर्या का असर मान लेते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे शरीर में जरूरी विटामिन की कमी भी एक बड़ा कारण होती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्या रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगती है।

विटामिन D और B12 की कमी क्यों है जिम्मेदार

डॉक्टरों के अनुसार, विटामिन D और विटामिन B12 की कमी से वजन बढ़ना और लगातार थकान महसूस होना आम बात है। विटामिन D मेटाबॉलिज्म को सही रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से शरीर में फैट जमा होने लगता है और सुस्ती बढ़ जाती है। वहीं, विटामिन B12 शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर कमजोरी, थकान और एक्टिवनेस में कमी महसूस होती है।

कमी कैसे पूरी करें और क्या रखें ध्यान

विटामिन D के लिए रोज कुछ समय धूप में बैठें और दूध, दही व फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें। विटामिन B12 पाने के लिए दूध, दही, पनीर, अंडा, दालें, हरी सब्जियां, फिश और चिकन को डाइट में शामिल करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें। साथ ही रोज हल्की एक्सरसाइज करें, पूरी नींद लें, जंक फूड से बचें और समय-समय पर विटामिन लेवल की जांच कराते रहें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2