KBP Times

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद चढ़ाई कार

Bangladesh Crisis

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. राजबाड़ी जिले के सदर उपजिला में एक हिंदू युवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है. मृतक हिंदू युवक की पहचान 30 वर्षीय रिपन साहा के रूप में हुई है. जो फिलिंग स्टेशन पर काम करता था. बताया जा रहा है कि एक कार चालक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया, लेकिन उसने तेल के पैसे देने से इनकार कर दिया. जब रिपन साहा ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने जानबूझकर उसपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे रिपन साहा की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी अबुल हाशेम को गिरफ्तार कर लिया. अबुल हाशेम बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की राजबाड़ी जिला इकाई के पूर्व कोषाध्यक्ष बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार ड्राइवर कमाल हुसैन को भी हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 125 AIMIM पार्षदों की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- वे जीते तभी लोकतंत्र…

“हादसा नहीं हत्या का मामला”
राजबाड़ी सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी खोंडकर जियाउर रहमान ने कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. रिपन साहा गाड़ी के सामने खड़ा था, आरोपी पेट्रोल के भुगतान से इनकार करते हुए उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसी सप्ताह हिंदू युवक की हुई थी हत्या
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही है. इसी सप्ताह फेनी जिले के दागनभुइयां उपजिला में एक अन्य हिंदू युवक समीर दास की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी. उसका शव एृक खेत से बरामद हुए हैं. भारत ने 9 जनवरी को बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमलों पर गहरी चिंता जताई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2