KBP Times

कोरियन स्किन केयर का 4-2-4 रूल,घर बैठे साफ और चमकती त्वचा का आसान तरीका

Korean skin care 4-2-4 rule

Korean skin care 4-2-4 rule: अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा साफ, फ्रेश और चमकदार दिखे, वो भी बिना महंगे ट्रीटमेंट के, तो कोरियन स्किन केयर का 4-2-4 रूल आपके काम आ सकता है. आजकल ये तरीका काफी पॉपुलर हो रहा है. दरअसल, कोरियाई महिलाएं अपनी स्किन को साफ रखने पर सबसे ज़्यादा ध्यान देती हैं. उनका मानना है कि जब त्वचा अच्छे से साफ होगी, तभी असली निखार आएगा.

क्या है 4-2-4 स्किन केयर रूल?

इस रूल में चेहरे को कुल 10 मिनट दिए जाते हैं. इसका मकसद है दिनभर चेहरे पर जमी धूल, पसीना, मेकअप और सनस्क्रीन को पूरी तरह साफ करना. इसमें दो बार फेस क्लीन किया जाता है, जिसे डबल क्लींजिंग कहते हैं.

4 मिनट – तेल से चेहरे की सफाई

सबसे पहले सूखी त्वचा पर क्लींजिंग ऑयल लगाएं. अब हल्के हाथों से करीब 4 मिनट तक चेहरे की मसाज करें. इससे मेकअप और सनस्क्रीन आसानी से निकल जाते हैं. जिन जगहों पर ज़्यादा मेकअप होता है, वहां थोड़ा ज्यादा ध्यान दें.

2 मिनट – फेस वॉश का इस्तेमाल

अब चेहरे पर थोड़ा पानी लगाकर फेस वॉश या फोम क्लींजर लगाएं. करीब 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इससे चेहरे पर बचा हुआ तेल और गंदगी साफ हो जाती है.

4 मिनट – पानी से धोना

अब चेहरे को धोने की बारी है.पहले 2 मिनट गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, ताकि स्किन अच्छे से साफ हो जाए. फिर 2 मिनट ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे चेहरे पर ताजगी आती है और पोर्स टाइट होते हैं.

इस तरीके से क्या फायदा होता है?

इस रूटीन से चेहरा अंदर तक साफ होता है. स्किन सॉफ्ट रहती है और ग्लो आने लगता है. साथ ही जो क्रीम या सीरम आप लगाती हैं, वो भी स्किन में अच्छे से समा जाते हैं. अगर आप रोज़ या हफ्ते में कुछ दिन ये रूटीन अपनाती हैं, तो त्वचा में फर्क साफ दिखने लगता है.

यह जानकारी सिर्फ सामान्य देखभाल के लिए है. अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है या कोई परेशानी है, तो पहले डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2