KBP Times

BMC Election Result 2026: BMC में चला बीजेपी का जादू, ठाकरे ब्रांड पड़ा फीका!

BMC Election Result 2026: बीजेपी का जादू, ठाकरे ब्रांड पड़ा फीका!

BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के चुनाव में बीजेपी का दबदबा दिखाई दिया. प्रदेश के 29 में से 23 नगर निगमों में बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है. वहीं मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में गठबंधन को बड़ी बढ़त मिली है. मुंबई पर बीजेपी ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है. 45 सालों में बीजेपी पहली बार बीएमसी चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 118 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं बीजेपी उम्मीदवार फिलहाल 90 और शिवसेना शिंदे 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. मुंबई में बीजेपी पहली बार मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है.

जीत के बाद क्या बोले BJP– कांग्रेस उम्मीदवार?

BMC चुनाव में जीतने वाली भाजपा उम्मीदवार शिल्पा केलुसकर ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देती हूं. उनके भरोसे की वजह से ही हमें इतनी बड़ी जीत मिली है.

पुणे भाजपा के जीतने वाले उम्मीदवार कुणाल तिलक ने कहा कि जोश अपने चरम पर है. जहां तक मुझे पता है, भाजपा ने लगभग सभी नगर निगमों में, साथ ही पुणे में भी ज़बरदस्त जीत हासिल की है. यह हर पार्टी कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का नतीजा है जो सालों से काम कर रहे हैं.

कांग्रेस की आशा दीपक काले ने कहा कि यह जीत हमारे सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक ज्योति गायकवाड़ के समर्थन की वजह से मिली है. उनके आशीर्वाद से हमने यह सीट जीती है. यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है.

यह भी पढ़ें: “अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर…” स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के बोले PM मोदी

हमारा विकास आंखों से दिखता है

BMC चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो विकास किया है उसकी जीत हुई है. लोगों ने हमें वोट दी और हमारा विकास आंखों से दिखता है.

आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति ने फिर एक बार जनता का विश्वास प्राप्त किया है. अभी तक जो परिणाम आए हैं, उसमें 2/3 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं. महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को केवल 7-8% सीटों में बढ़त मिली है. यह दर्शाता है कि आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं. नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2