KBP Times

सऊदी अरब, कतर और ओमान की कोशिशों से ईरान पर अमेरिकी हमला रुका

America stopped attack on Iran

world news: सऊदी अरब, कतर और ओमान की कूटनीतिक कोशिशों ने अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला रुकवा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमला टाल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों के अधिकारियों ने कहा कि इन तीन देशों सऊदी अरब, कतर और ओमान ने ट्रंप को समझाने के लिए आखिरी वक्त में कड़ा संघर्ष किया, जिससे ईरान को अपनी नेक नीयत दिखाने का एक मौका मिल सके. यह हस्तक्षेप तब हुआ, जब अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रहे दमन के विरोध में सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

जवाब में तेहरान ने खाड़ी में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और जहाजों पर पलटवार करने की धमकी दी थी. तनाव इतना बढ़ गया था कि कतर के अल-उदेद एयरबेस से अमेरिकी कर्मियों को हटा लिया गया था.

खाड़ी देशों की बेचैनी भरी रात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ट्रंप को सऊदी अरब, कतर और ओमान ने यह समझाया गया कि ईरान पर हमला पूरे खित्ते में विनाशकारी परिणामों का रास्ता खोल देगा. अधिकारी ने इस कूटनीतिक मिशन को बमों को डिफ्यूज करने वाली एक अनिद्रा भरी रात करार दिया. खाड़ी देशों ने न सिर्फ वॉशिंगटन से बात की, बल्कि ईरान को भी कड़ा संदेश भेजा कि अगर उसने खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया, तो क्षेत्रीय देशों के साथ उसके संबंध हमेशा के लिए बिगड़ जाएंगे.

यह भी पढें : ईरान नहीं देगा प्रदर्शनकारियों को फांसी, विदेशमंत्री ने कहा, “कोई योजना नहीं “

अल-उदेद एयरबेस पर तनाव कम हुआ

तनाव के चरम पर होने के दौरान कतर स्थित मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे अल-उदेद पर सिक्योरिटी लेवल को बढ़ा दिया गया था और कुछ कर्मियों को वहां से हटने के निर्देश दिए गए थे. लेकिन कूटनीतिक बातचीत सफल होने के बाद, बुधवार शाम से ही स्थिति सामान्य होने लगी. राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, अब सैन्य विमान और कर्मी वापस अपनी पुरानी पोजीशन पर लौट रहे हैं और सुरक्षा अलर्ट के स्तर को घटा दिया गया है.

ट्रंप का बदला रुख…

लगातार धमकियों के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सुर अचानक बदल गए. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों से यह आश्वासन मिला है कि ईरान प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा नहीं देगा. इस आश्वासन के बाद अमेरिका ने फिलहाल सैन्य विकल्प को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. हालांकि, सऊदी अधिकारियों का कहना है कि भरोसे को मजबूत करने के लिए संवाद अभी भी जारी है, जिससे आने वाले वक्त में ऐसी स्थिति फिर से न बने.

यह भी देखें : जयपुर में सेना की भव्य परेड, आमजन ने भी देखा सेना का शौर्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2