KBP Times

सर्दियों में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 घरेलू नेचुरल टोनर से पाएं तुरंत हाइड्रेशन और ग्लो!

Natural Winter Toner: 5 घरेलू नेचुरल टोनर से पाएं तुरंत हाइड्रेशन

Natural Winter Toner: सर्दियों की ठंडी हवा और कम नमी आपकी स्किन की प्राकृतिक चमक छीन लेती है। स्किन ड्राई, डल, खिंची हुई और बेजान लगने लगती है। कई बार अच्छा मॉइश्चराइजर लगाने के बावजूद भी समस्या बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है स्किन में नमी की कमी और सही टोनिंग न होना। क्लींज , टोन , मॉइश्चराइज का रूटीन फॉलो करें और घर पर ही आसानी से बनने वाले इन 5 नेचुरल टोनर का इस्तेमाल करें, जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, सॉफ्ट बनाते हैं और सर्दियों की रूखापन दूर करते हैं।यहां देखें कुछ बेहतरीन नेचुरल टोनर के उदाहरण:

1. एप्पल साइडर विनेगर टोनर (Apple Cider Vinegar Toner)

यह सबसे पावरफुल नेचुरल (Natural Winter Toner)टोनर है जो स्किन का pH बैलेंस करता है, डेड स्किन हटाता है और बैक्टीरिया से बचाता है।

बनाने का तरीका: 1 भाग एप्पल साइडर विनेगर + 3-4 भाग पानी मिलाएं। कॉटन पैड से चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। (संवेदनशील स्किन वालों के लिए पहले पैच टेस्ट करें।)

2. रोज वॉटर + ग्लिसरीन टोनर (Rose Water Glycerin Toner)

रोज वॉटर स्किन को शांत और हाइड्रेट करता है, जबकि ग्लिसरीन नमी को लॉक करता है।

बनाने का तरीका: 40 ml गुलाब जल में 5 ml ग्लिसरीन मिलाएं। स्प्रे बोतल या कॉटन से लगाएं।

3. खीरे का जूस टोनर (Cucumber Juice Toner)

खीरा कूलिंग और मॉइश्चराइजिंग का बेस्ट सोर्स है। सनबर्न और इरिटेशन को भी तुरंत राहत देता है।

बनाने का तरीका: 1-2 खीरे को कद्दूकस करें, रस निकालें और फ्रिज में रखें। रोजाना कॉटन से लगाएं। ताजगी भरा खीरा

 

4. ग्रीन टी टोनर (Green Tea Toner)

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी स्किन को फ्रेश, टाइट और प्रोटेक्टेड रखती है।

बनाने का तरीका: 2 कप पानी में 2 ग्रीन टी बैग डालकर 15-20 मिनट उबालें। ठंडा होने पर बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। स्प्रे या कॉटन से यूज करें।

 

5. शहद + पुदीना टोनर (Honey + Mint Toner)

शहद नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो स्किन में नमी खींचता है, जबकि पुदीना रिफ्रेश और पोर्स टाइट करता है।

बनाने का तरीका: पुदीने की पत्तियों को उबालकर छान लें, ठंडा होने पर इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। कॉटन से अप्लाई करें।

इन आसान टोनर(Natural Winter Toner) को रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सर्दियों में भी सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और चमकदार बनी रहेगी। पैच टेस्ट जरूर करें और अगर कोई एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2