KBP Times

पनीर या सोया चंक्स, सर्दियों में कौन है बेहतर प्रोटीन सोर्स?

Soya vs Paneer

Soya Vs Paneer: सर्दियों में लोग ऐसे खाने की चीजें लेते हैं जो शरीर को एनर्जी दें। इस मौसम में बॉडी में एनर्जी बनाए रखना जरूरी है, इसलिए प्रोटीन की जरूरत बढ़ जाती है। मांस-मछली न खाने वाले लोग अक्सर पनीर और सोया चंक्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि पनीर और सोया चंक्स में से कौन ज्यादा प्रोटीन देता है और किसे खाना बेहतर है।

प्रोटीन और फैट की तुलना

जानकारों के अनुसार, सोया चंक्स में पनीर की तुलना में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 ग्राम पनीर में सिर्फ 18–20 ग्राम प्रोटीन मिलता है। पनीर में फैट भी ज्यादा होता है, इसलिए वजन बढ़ाने वाले लोग इसे खाते हैं। वहीं सोया चंक्स लो-फैट और हाई-प्रोटीन होते हैं, जिससे वजन घटाने या मसल्स बनाने वालों के लिए यह बेहतर है।

पचाने और खाने का तरीका

पनीर आसानी से पच जाता है और सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखता है। सोया चंक्स कुछ लोगों को गैस या ब्लोटिंग दे सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लें। पनीर स्वाद में पसंद किया जाता है और इसे सब्जी, पराठा या सलाद में खाया जा सकता है। सोया चंक्स भी सही तरीके से पकाए जाएं तो टेस्टी होते हैं। वजन घटाने और हाई-प्रोटीन डाइट के लिए सोया चंक्स सही हैं, जबकि वजन बढ़ाने और स्वाद के लिए पनीर बेहतर है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2