Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने और पत्थबाजी पर राजनीति तेज होती जा रही है. इसी बीच भाजपा नेता गौरव भाटिया की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की गई और अतिक्रमण को हटाया गया. उसके बाद जिस तरह से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, 5 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, यह बहुत ही अफसोसजनक व चिंताजनक है. भारत का हर नागरिक संविधान में, सर्वोच्च न्यायलय में और उच्च न्यायालय में आस्था रखता है.
“इन लोगों को राजनीतिक शह कौन दे रहा है?“
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि आदेश के अनुसार कार्रवाई हो ये सुनिश्चित करने का काम सरकार का होता है, जिसका स्वागत भारत और दिल्ली के नागरिक करते हैं. लेकिन जब पुलिस कर्मी व अफसर वहां जाते हैं, तो उन पर पत्थर बरसाए जाते हैं. इन लोगों को राजनीतिक शह कौन दे रहा है? बड़े दुख की बात है कि राहुल गांधी जो संविधान हाथ में पकड़ते हैं, उनके नेता इमरान मसूद कहते हैं कि मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या दिल्ली उच्च न्यायालय या संविधान में आपकी और आपकी पार्टी की आस्था नहीं है?
यह भी पढ़ें: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- भाजपा को अपने हाथ…
“धर्म देख कर नहीं करती“
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरे नेता संदीप दीक्षित कहते हैं कि भाजपा खास धर्म के लोगों को टारगेट कर रही है. पत्थरबाजी करने वाले लोगों की निंदा करने की ताकत न तो राहुल गांधी में है, न इमरान मसूद में है और ना ही संदीप दीक्षित में है. जब सरकार ठोस कार्रवाई करती है तो धर्म देख कर नहीं करती.
चौमूं के बाद फिर मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले



